Video: विपक्षी दलों की बैठक के बाद लालू प्रसाद ने कहा- पूरी तरह से फिट हूं, अब मोदी जी को फिट करना है
लोकसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी को पराजित करने के उद्देश्य से आज बिहार की राजधानी पटना में 15 विपक्षी दलों का महाजुटान हुआ. बिहार के सीएम नीतीश कुमार के सरकारी आवास पर हुई इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल जैसे विपक्ष के दिग्गज नेता शामिल हुए. इस बैठक में विपक्ष आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर रोडमैप तैयार किया.
हनुमान जी अब हम लोग के साथ है
विपक्षी दलों की बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए लालू प्रसाद यादव ने कहा कि अब मैं पूरी तरह से फिट हूं और अब मोदी जी को भी पूरी तरह फिट कर देना है. लालू यादव ने राहुल गांधी से कहा आप शादी करिए हम सभी लोग बारात चलने के लिए तैयार हैं. लालू प्रसाद ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि कर्नाटक चुनाव में बीजेपी से नाराज होकर हनुमान जी हम लोगों के साथ आ गए हैं.
लड़ाई देश और संविधान को बचाने की है
झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि यह लड़ाई देश और संविधान को बचाने की है. हमारी यह लड़ाई संघीय ढांचे को बचाने की लड़ाई है.
देश को बचाने के लिए हम एक साथ आए हैं
संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उमर अब्दुल्ला ने कहा कि हमारा मकसद सत्ता प्राप्त करना नहीं है. बल्कि हमारा मकसद देश के संविधान को बचाना है. हम तमाम दल देश को बर्बादी से बचाने के लिए एक साथ आए हैं. उमर अब्दुल्ला ने कहा कि जम्मू-कश्मीर को फिर से राज्य का दर्जा देना है.
गांधी के देश को गोडसे का देश नहीं बनने देंगे
महबूबा मुफ्ती ने विपक्षी दलों की बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि गांधी के देश को हम गोडसे का देश नहीं बनने देंगे
ममता ने कहा- BJP के तानाशाही के खिलाफ हम एक साथ हैं
बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि बीजेपी की तानाशाही के खिलाफ हम सभी लोग एक साथ हैं. यह बैठक पटना में करने के लिए मैंने ही कहा था. क्योंकि जो आंदोलन पटना से शुरू होता है वह जनआंदोलन का रुप धारण करता है. इसी कारण हम सभी लोगों ने पटना में यह बैठक की है.
शिमला में होगी अगली बैठक
विपक्षी दलों की अगली बैठक शिमला में होगी. आज की बैठक में इस बात पर आम सहमति बन गई है कि सभी लोग एक साथ- साथ चुनाव लड़ेंगे. शिमला में 10 या 12 जुलाई को बैठक होगी
लेखक के बारे में
By Rajeshkumar Ojha
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए