Patna News: पटना के पॉश इलाके में मिली शराब की बोतलें, जांच मे जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन
Patna News: पटना के पॉश इलाके में मिली शराब की बोतलें, जांच मे जुटी पुलिस

Patna News: पटना के पॉश इलाके में मिली शराब की बोतलें, जांच मे जुटी पुलिस

विज्ञापन

Patna News: बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद राजधानी पटना में पॉश इलाके में शराब की बोतल मिले हैं. बताया जा रहा है कि नेहरू पथ के समीप एक झोले में शराब की बोतल रखी हुई मिली, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस महकमे में खलबली मच गई.

मिली जानकारी के अनुसार नेहरू पथ के आसपास तैनात सुरक्षा कर्मियों की नजर सड़क किनारे पड़े एक संदिग्ध झोले पर पड़ी. जांच करने पर झोले से शराब की बोतल बरामद हुई. इसके बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल इलाके को घेर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी.

सुरक्षा व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

नेहरू पथ राज्य का सबसे सुरक्षित इलाका माना जाता है. ऐसे में नेहरू पथ पर शराब की बोतल मिलने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. शराबबंदी वाले राज्य में वीवीआईपी क्षेत्र से शराब बरामद होना प्रशासन के लिए भी चुनौती माना जा रहा है.

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना के बाद पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि झोला वहां कौन छोड़कर गया. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि मामला शराब तस्करी से जुड़ा है या किसी ने जानबूझकर वहां झोला रखा था.

शराबबंदी कानून पर फिर शुरू हुई बहस

घटना के बाद विपक्षी दलों ने बिहार में शराबबंदी कानून की प्रभावशीलता पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं. इससे पहले भी पटना सचिवालय और अन्य सरकारी परिसरों के आसपास शराब की बोतल मिलने के मामले सामने आ चुके हैं.

Also Read: सड़क किनारे खड़ी डायल 112 गाड़ी में बाइक सवार युवक ने मारी टक्कर

विज्ञापन
विवेक पाण्डेय

लेखक के बारे में

By विवेक पाण्डेय

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन