Patna Murder Case: Indigo स्टेशन मैनेजर हत्याकांड में कोर्ट जाएंगे पप्पू यादव, कहा- मोबाइल की कॉल डिटेल हो सार्वजनिक

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 14 Jan 2021 6:03 PM

विज्ञापन

Patna Murder Case: बिहार (Bihar) की राजधानी पटना में इंडिगो स्टेशन मैनेजर (Indigo Station Manager) रूपेश कुमार सिंह (Rupesh Kumar Singh) की हत्या को 40 घंटे से ज्यादा हो गए मगर इस मामले में पुलिस के हाथ खाली हैं. वहीं इस मामले को लेकर सियासत (bihar Politics) जारी है. जन अधिकार पार्टी (लो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव (Pappu Yadav) ने गुरुवार को एक मिलन समारोह कार्यक्रम में कहा है कि 24 घंटे के अंदर रूपेश सिंह के मोबाइल का कॉल डिटेल, मैसेज जनता के सामने लाया जाये.

जाप (JAP) नेता ने कहा कि जनता को शक है कि इसके पीछे कई बड़े चेहरे हो सकते हैं. पप्पू यादव ने कहा कि रूपेश हत्याकांड में पदाधिकारी गंभीर नहीं दिख रहे हैं. अंधेरे में तीर चलाया जा रहा है. यदि सरकार एक सप्ताह के अंदर ठोस कदम नहीं उठाती हैं और अपराधियों को पकड़ नहीं पाती है, तो हमारे अधिवक्ता प्रकोष्ठ द्वारा पटना उच्च न्यायालय में पीआइएल फाइल किया जायेगा.

वहीं इससे पहले बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेस कर जाप प्रमुख ने सीबीआई जांच की मांग की थी. उन्होंने कहा था कि इस घटना को एक सोची-समझी गहरी साजिश के तहत अंजाम दिया गया है. इसकी परतों को खोलने के लिए सीबीआई से जांच बहुत आवश्यक है. वहीं उन्होंने नीतीश सरकार से अपराधियों के लिए शूट एट साइट की मांग की थी.

Also Read: Patna Murder Case: कहीं सियासी रंजिश में तो नहीं हुई इंडिगो स्टेशन मैनेजर की हत्या? नेताओं के साथ वायरल तस्वीर पर उठे सवाल

Posted By: Utpal kant

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन