सालाना कमाई में पहले स्थान पर पटना जंक्शन, दानापुर दूसरे नंबर पर कायम, तीसरे स्थान पर मुजफ्फरपुर

Updated at : 25 Apr 2022 1:19 PM (IST)
विज्ञापन
सालाना कमाई में पहले स्थान पर पटना जंक्शन, दानापुर दूसरे नंबर पर कायम, तीसरे स्थान पर मुजफ्फरपुर

बिहार में सालाना कमाई में पहले स्थान पर पटना जंक्शन है. वहीं मुजफ्फरपुर तीसरे स्थान पर है. पटना जंक्शन की कमाई 4.36 अरब, दानापुर की 2.01 अरब और मुजफ्फरपुर की 1.77 अरब है. पूर्व मध्य रेलवे के ओएस पीसीएम ने एक अप्रैल,21 से 31 मार्च,22 का आंकड़ा जारी कर इसकी जानकारी दी है.

विज्ञापन

नितेश कुमार/मुजफ्फरपुर. पूर्व मध्य रेलवे के सबसे अधिक आय देने वाले स्टेशन में पटना जंक्शन है, वहीं मुजफ्फरपुर तीसरे स्थान पर है. पटना जंक्शन की कमाई 4.36 अरब, दानापुर की 2.01 अरब व मुजफ्फरपुर की 1.77 अरब है. पूर्व मध्य रेलवे के ओएस पीसीएम राजीव रंजन कुमार ने एक अप्रैल,21 से 31 मार्च,22 का आंकड़ा जारी कर इसकी जानकारी दी है. इसमें जनरल काउंटर व रिजर्वेशन काउंटर की अलग-अलग आय बतायी गयी है. इसमें पूर्व मध्य रेलवे के टॉप 30 स्टेशनों की आय की जानकारी दी गयी है. इनमें दानापुर मंडल के छह स्टेशन, सोनपुर मंडल के छह स्टेशन, समस्तीपुर मंडल के आठ स्टेशनों को शामिल किया गया.

आय के मामले में दरभंगा जंक्शन सातवें स्थान, समस्तीपुर नौवें, बरौनी 12वें, सहरसा 13वें, हाजीपुर 15वें, पाटलिपुत्र 14वें, खगड़िया जंक्शन 20वें, बापूधाम मोतिहारी 19वें, जयनगर 25वें, बगहा 28वें व नरकटियागंज 30वें स्थान पर हैं. लंबे समय से पटना व दानापुर स्टेशन पहले व दूसरे नंबर पर अपनी जगह बनाये हुए हैं. तीसरे स्थान पर मुजफ्फरपुर जंक्शन बरकरार है. मुजफ्फरपुर जंक्शन से कई ट्रेनों के छीनने के बाद यात्रियों के संख्या में भी कमी आयी है. पूर्व में मुजफ्फरपुर जंक्शन से लिच्छवी, पवन एक्सप्रेस, अवध एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनें खुलती थी. लेकिन अब उन ट्रेनों का विस्तार कर दिया गया है. बताया जा रहा है अगर ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जाये तो मुजफ्फरपुर जंक्शन नंबर वन पर आ सकता है.

आंकड़ों पर एक नजर (जनरल व रिजर्वेशन को जोड़ कर)

स्टेशन का नाम —— आय

  • पटना —— 4365771063

  • दानापुर —— 2011893642

  • मुजफ्फरपुर —— 1778085469

  • दीनदयाल उपाध्याय —— 1492217686

  • गया जंक्शन —— 1219247963

  • दरभंगा जंक्शन—— 1190312303

  • धनबाद —— 1029410950

  • समस्तीपुर जंक्शन —— 925339045

  • बक्सर —— 672360348

  • आरा जंक्शन —— 582210830

  • बरौनी जंक्शन —— 578886486

  • सहरसा जंक्शन —— 546946067

  • हाजीपुर जंक्शन —— 452936476

  • किऊल जंक्शन —— 281415956

  • बापूधाम मोतिहारी —— 266739877

  • मधुबनी —— 234407838

  • सोनपुर जंक्शन —— 222810992

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन