ePaper

अजब-गजब! पति ने पीटा तो पत्नी ने शराब के कारोबार का किया भंडाफोड़, दो लाख रुपये की शराब और एक लाख कैश जब्त

Updated at : 17 Feb 2023 7:38 AM (IST)
विज्ञापन
अजब-गजब! पति ने पीटा तो पत्नी ने शराब
के कारोबार का किया भंडाफोड़, दो लाख रुपये की शराब और एक लाख कैश जब्त

पटना के पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के नॉर्थ पटेल नगर स्थित योगेश भवन के तीसरे तल्ले पर किराये के फ्लैट से भारी मात्रा में शराब बरामद हुई है. पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री से कमाये गये एक लाख रुपये भी जब्त कर लिये हैं.

विज्ञापन

पटना के पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के नॉर्थ पटेल नगर स्थित योगेश भवन के तीसरे तल्ले पर किराये के फ्लैट से भारी मात्रा में शराब बरामद हुई है. पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री से कमाये गये एक लाख रुपये भी जब्त कर लिये हैं. पुलिस के अनुसार फ्लैट से 170 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई है, हालांकि मौके से अवैध शराब कारोबारी अतुल चंद्रा फरार हो गया. दरअसल अवैध शराब कारोबार का भंडाफोड़ कोई और नहीं, बल्कि शराब कारोबारी अतुल चंद्रा की पत्नी ने किया. पति ने उसकी पिटाई की, तो उसने पुलिस को जानकारी दी.पाटलिपुत्र थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

Also Read: सावधान! पटना की सड़कों पर इस इलाके में घूम रहा है मोबाइल चोरों का गैंग, हर महीनें उड़ा रहे 67 लाख रुपये के फोन

होली के लिए मंगवा रखी थी शराब की खेप

होली को लेकर शराब माफिया एक्टिव हैं. दूसरे राज्यों से शराब की खेप मंगवा स्टॉक में रख रहे हैं. हाल के दिनों में पत्रकार नगर, कंकड़बाग, सचिवालय और अब पाटलिपुत्र थाने की पुलिस ने भारी मात्रा में शराब जब्त की है. जब्त शराब की कीमत की बात करें, तो दो लाख रुपये से अधिक की शराब है और सभी नकली बतायी जा रही है.

पिटाई की सूचना पर पहुंची थी डायल 112 की टीम

जानकारी के अनुसार अतुल चंद्रा पत्नी रश्मि सिंह की रोज पिटाई करता था. गुरुवार की सुबह भी अतुल पत्नी की पिटाई कर रहा था. इसी दौरान रश्मि ने पहले अपने भाई को फोन लगाया. फिर डायल 112 को फोन किया. सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम फ्लैट पर पहुंची. डायल 112 की सिपाही सोनाक्षी सिन्हा ने जब रश्मि से पूछताछ की, तो उसने रोते हुए पहले पति की बर्बरता के बारे में बताया. फिर गुस्सायी पत्नी ने पति की सारी करतूत पुलिस को बता दी. डायल 112 की टीम को जब शराब के कारोबार के बारे में पता चला, तो टीम ने तुरंत इसकी सूचना पाटलिपुत्र थाने की पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर शराब को जब्त कर लिया. जब पुलिस शराब लेकर बाहर निकल रही थी, तो महिला ने पुलिस से कहा कि शराब की कमाई भी बेड के पास रखी है. पुलिस ने जब सामान हटाया, तो देखा कि नोटों के बंडल हैं. पुलिस ने कैश को जब्त कर लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन