पटना में सबसे अधिक 11 हजार 972 कोरोना संक्रमित, जानें राजधानी के किस प्रखंड में मिले कितने पॉजिटिव

Updated at : 15 Jan 2022 9:45 AM (IST)
विज्ञापन
पटना में सबसे अधिक 11 हजार 972 कोरोना संक्रमित, जानें राजधानी के किस प्रखंड में मिले कितने पॉजिटिव

पटना एम्स में 14 दिनों के अंदर नौ तो पीएमसीएच व आइजीआइएमएस में तीन गुना कोरोना संक्रमित भर्ती हुए हैं. पटना जिले में कोरोना के मामले बढ़ने के साथ ही अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है.

विज्ञापन

पटना. कोरोना की तीसरी लहर में अभी सबसे अधिक कोरोना संक्रमित पटना सदर में हैं. शुक्रवार को पटना सदर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 11 हजार 972 हो गयी है. खास बात यह है कि इसमें भी कंकड़बाग इलाके में सबसे अधिक संक्रमित हैं. अभी सबसे अधिक संक्रमित शहरी क्षेत्र में है. और, ग्रामीण क्षेत्रों में भी कोरोना संक्रमितों की संख्या में धीरे-धीरे इजाफा हो रहा है. सबसे कम कोरोना संक्रमित अथमलगोला प्रखंड में है. कोरोना संक्रमित के मामले में दूसरे नंबर पर फुलवारीशरीफ प्रखंड है. यहां फिलहाल कोरोना संक्रमितों की संख्या 1027 है. वहीं जिले में कोरोना के 14630 एक्टिव मरीज हैं.

पटना एम्स, PMCH और IGIMS में भर्ती हुए तीन गुना कोरोना संक्रमित

पटना एम्स में 14 दिनों के अंदर नौ तो पीएमसीएच व आइजीआइएमएस में तीन गुना कोरोना संक्रमित भर्ती हुए हैं. पटना जिले में कोरोना के मामले बढ़ने के साथ ही अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है. 14 दिनों में अस्पतालों में भर्ती संक्रमितों की संख्या तीन से नौ गुना तक बढ़ गयी है. इसमें एम्स के आकड़ों के अनुसार एक जनवरी को सात कोरोना के मरीज थे भर्ती, जिनकी संख्या बढ़ कर 64 हो गयी है. इसी तरह पीएमसीएच में दो और आइजीआइएमएस में चार मरीज भर्ती थे, जिनकी संख्या वर्तमान में छह से 12 के बीच पहुंच गयी है.

75 प्रतिशत मरीज पुरानी बीमारी से पीड़ित

पीएमसीएच, आइजीआइएमएस और पटना एम्स इन तीनों मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में कुल 82 मरीज कोविड वार्ड में भर्ती हैं. इनमें 75% ऐसे हैं, जिनको पहले से पुरानी बीमारी हैं. डायबिटीज, बीपी, किडनी, लिवर, दिल आदि की पुरानी बीमारी से पीड़ित हैं. गंभीर मरीजों को ऑक्सीजन और वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है. वहीं बाकी 25% ऐसे मरीज हैं, जिनकी तबीयत कोविड होने के बाद खराब हुई और फिर उन्हें कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया. 14 दिनों के अंदर पटना एम्स से 36 मरीज डिस्चार्ज भी हो गये हैं.

Also Read: Bihar News: कोरोना से तीन लोगों की मौत, पटना में मिले 56 बच्चे और 118 किशोरों सहित 2116 नये संकमित
पटना में कोरोना संक्रमितों की संख्या पर एक नजर

  • पटना सदर-11972

  • फुलवारशरीफ-1027

  • दानापुर-529

  • बिहटा-240

  • पालीगंज-155

  • संपतचक-151

  • दुल्हिन बाजार-82

  • मसौढ़ी-75

  • बाढ़-69

  • बख्तियारपुर-68

  • फतुहा-51

  • बिक्रम-28

  • पुनपुन-24

  • बेलछी-24

  • मनेर- 24

  • नौबतपुर-20

  • पंडारक-17

  • धनरूआ-15

  • दनियावां-15

  • घोसवरी-14

  • खुसरूपुर-11

  • मोकामा-10

  • अथमलगोला-09

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन