Patna Crime News : राजधानी के भीड़भाड़ वाले आभूषण दुकान से 14 करोड़ की लूट, पुलिस के हाथ खाली

Patna Crime Newsः राजधानी पटना के भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में स्थित आभूषण दुकान को अपराधियों ने शुक्रवार को अपना निशाना बनाया और दुकान में रखे सारे आभूषण लेकर फारर हो गए. भागने के क्रम में स्थानीय लोगों की मदद से एक को पकड़ लिया गया. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है.
पटना में कदमकुआं थाना क्षेत्र के बाकरगंज में शुक्रवार को दिनदहाड़े बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने सोने जेवरात के थोक कारोबारी संजीव कुमार की एसएस ज्वेलर्स शाप में धावा बोलकर 15 मिनट में करीब 14 करोड़ के आभूषण लूटकर फरार हो गए. लूटपाट के बाद भागने के क्रम में स्थानीय दुकानदारों ने एक अपराधी को दबोच लिया. पकड़े गए अपराधी का नाम साधु बताया जा रहा है. उसके पास से कट्टा, सफेद रंग की अपाचे बाइक और कुछ ज्वेलरी बरामद हुई है. यह घटना शुक्रवार को दोपहर दो बजे की है. दुकानदारों का आरोप है कि सूचना देने के 40 मिनट बाद कदमकुआं थाने की पुलिस पहुंची. इससे स्थानीय व्यवसायी आक्रोशित हैं. उनका कहना है कि अगर पुलिस समय पर पहुंच गई होती तो अपराधी पकड़े जाते. इस घटना के विरोध में शनिवार को स्वर्ण व्यापारियों ने आभूषण दुकान बंद रखने का निर्णय लिया है. एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने बताया कि चार अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया है. एक को गिरफ्तार कर लिया गया है. अन्य की पहचान हो गई है. उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है. देखिए वीडियो….
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




