Patna Crime:वर्चस्व के लिए बिहटा में दो बालू माफियाओं के बीच जमकर गोलीबारी, 1 दर्जन पोकलेन मशीन जलकर खाक

बिहटा थाना में अवैध बालू के वर्चस्व को लेकर के दो गुटों में जमकर गोलीबारी हुई है. अवैध रूप से खनन कर रहे एक दर्जन से ज्यादा पोकलेन मशीन को आग के हवाले कर दिया गया है. वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
पटना. जिले के बिहटा थाना क्षेत्र के अमनाबाद बालू घाट पर अवैध बालू के वर्चस्व को लेकर के दो गुटों में जमकर गोलीबारी हुई है. अवैध रूप से खनन कर रहे एक दर्जन से ज्यादा पोकलेन मशीन को आग के हवाले कर दिया गया है. इस घटना से बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया है.
बताया जा रहा है कि बिहटा के अमनाबाद बालू घाट पर बालू माफिया अवैध बालू की खनन करते हैं. इसको लेकर यहां घटनाएं होती रहती है. दो गुटों में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर गोलीबारी की घटना हुई है. एक दर्जन से ज्यादा पोकलेन मशीन को आग के हवाले कर दिया गया है. फिलहाल घटना का कारण स्पस्ट नही हो पाया है.
सूचना मिलते ही मौके पर कई थानों की पुलिस पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस मामले की हर एक बिंदु पर जांच कर रही है. इस घटना के पीछे की वजह अभी तक पता नहीं चल सका है. वहीं, इस मामले में जानकारी के लिए बिहटा थानाध्यक्ष का फोन किया गया तो उनका फोन बंद बताया. वहीं, दानापुर के एएसपी ने कॉल रिसीव नहीं किया.
बता दें कि बिहटा थाना क्षेत्र के अमनाबाद बालू घाट पर हमेशा अपराधिक घटनाएं होती रहती है. बालू माफिया अवैध बालू की खनन करते हैं. इसको लेकर गोलीबारी की घटना होती है. बताया जा रहा है कि यहा दो गुटों वर्चस्व की लड़ाई में इस तरह की गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया जाता है. वहीं, पटना पुलिस और भोजपुर पुलिस के लिए इस तरह की चैलेंज बना हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




