पाटलिपुत्रा-दरभंगा रद्द, वैशाली का रूट बदला, जानें समस्तीपुर मंडल के ट्रेनों का नया शिड्यूल

डाउन वैशाली एक्सप्रेस का परिचालन हाजीपुर से शाहपुर पटोरी, बछवाड़ा होते हुए बरौनी के लिए किया जायेगा. मुजफ्फरपुर-हाजीपुर रेलखंड के सराय व रामदयालुनगर स्टेशन के बीच तकनीकी कार्य को लेकर वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस समेत छह ट्रेनें रद्द रहेंगी. नौ ट्रेनों के समय में फेरबदल किया गया है.
समस्तीपुर. 05266 पाटलिपुत्र से दरभंगा एक्सप्रेस 18 अप्रैल से लेकर 29 अप्रैल तक बंद रहेगी, जबकि 052 65 दरभंगा-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस 19 अप्रैल से लेकर 30 अप्रैल तक रद्द की गई है. वहीं 12554 नई दिल्ली-सहरसा डाउन वैशाली एक्सप्रेस 18, 20, 22, 24, 28 अप्रैल को समस्तीपुर नहीं आयेगी.
डाउन वैशाली एक्सप्रेस का परिचालन हाजीपुर से शाहपुर पटोरी, बछवाड़ा होते हुए बरौनी के लिए किया जायेगा. मुजफ्फरपुर-हाजीपुर रेलखंड के सराय व रामदयालुनगर स्टेशन के बीच तकनीकी कार्य को लेकर वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस समेत छह ट्रेनें रद्द रहेंगी. नौ ट्रेनों के समय में फेरबदल किया गया है.
18 ट्रेनें कुछ स्टेशनों के लिए नियंत्रित कर चलेंगी. सराय में अतिरिक्त लाइन व रामदयालुनगर में फुट ओवरब्रिज पर गार्डर चढ़ाया जायेगा. टाटा से थावे जाने वाली एक्सप्रेस 18, 19, 21, 22, 25, 26 व 28 अप्रैल को मुजफ्फरपुर के बदले शाहपुर पटोरी से चलेगी. बरौनी से गोदिंया जाने वाली एक्सप्रेस व गोरखपुर से हाटिया जाने वाली मौर्य एक्सप्रेस 28 अप्रैल को मुजफ्फरपुर के बदले शाहपुर पटोरी से चलेगी.
इसके अलावा करीब डेढ़ दर्जन से अधिक ट्रेनों को 17 अप्रैल से लेकर 28 अप्रैल तक छपरा से हाजीपुर हुआ कटिहार से भगवानपुर के बीच में विभिन्न विभिन्न तिथियों में नियंत्रित करके ट्रेन का परिचालन किया जायेगा जिसके कारण ट्रेनें देरी से चलेंगी.
-
14673 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस 18, 20, 27 व 28 अप्रैल को जयनगर से साढ़े तीन घंटे देर से चलेगी
-
14649 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस 22, 26 व 29 अप्रैल को जयनगर से साढ़े तीन घंटा देर से चलेगी
-
14649 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस 24 अप्रैल को जयनगर से साढ़े चार घंटा देर से चलेगी
-
15231 बरौनी गोंदिया एक्सप्रेस 18, 20, 22, 26 व 29 अप्रैल को बरौनी से तीन घंटे देर से चलेगी
-
15231 बरौनी गोंदिया एक्सप्रेस 24 अप्रैल को बरौनी से चार घंटे देर से चलेगी
-
15028 डाउन मौर्य एक्सप्रेस 21, 23, 25 व 29 अप्रैल को गोरखपुर से ढ़ाई घंटे देर से चलेगी
-
15028 डाउन मौर्य एक्सप्रेस 20 व 22 अप्रैल को गोरखपुर से एक घंटे देरी से चलेगी
-
15028 डाउन मौर्य एक्सप्रेस 26 अप्रैल को गोरखपुर से डेढ़ घंटे देर से चलेगी
-
15028 डाउन मौर्य एक्सप्रेस 24 अप्रैल को गोरखपुर से पौने चार घंटे देर से चलेगी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




