ePaper

Panchayat Chunav : बिहार में पंचायत चुनाव के जरिए संगठन को मजबूत करेगी कांग्रेस ! पार्टी की ये है रणनीति..

Updated at : 06 Jan 2021 2:07 PM (IST)
विज्ञापन
Panchayat Chunav : बिहार में पंचायत चुनाव के जरिए संगठन को मजबूत करेगी कांग्रेस ! पार्टी की ये है रणनीति..

panchayat chunav 2021, bihar congress news : बिहार में आगामी पंचायत चुनाव से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि राज्य मेंं कांग्रेस पार्टी पंचायत चुनाव में अपने कैंडिडेट को चुनाव चिह्न देकर उतार सकती है. पार्टी इसके जरिए राज्य में संगठन का विस्तार भी करेगी. बिहार में अप्रैल या मई में त्रिस्तरीय चुनाव होने की संभावना है.

विज्ञापन

Panchayat Chunav : बिहार में आगामी पंचायत चुनाव से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि राज्य मेंं कांग्रेस पार्टी पंचायत चुनाव में अपने कैंडिडेट को चुनाव चिह्न देकर उतार सकती है. पार्टी इसके जरिए राज्य में संगठन का विस्तार भी करेगी. बिहार में अप्रैल या मई में त्रिस्तरीय चुनाव होने की संभावना है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांंग्रेस पार्टी मेंं नीचे से ऊपर तक हड़कंप मचा हुआ है. पार्टी सांगठनिक तौर पर मजबूत होने के लिए अब रणनीति तैयार कर रही है. माना जा रहा है कि इसकी शुरुआत पंचायत चुनाव से ही होगी.

संगठन में भारी फेरबदल का अनुमान- बताया जा रहा है कि इसी महीने कांंग्रेस पार्टी में भारी फेरबदल हो सकता है. पार्टी के इंचार्ज शक्तिसिंह गोहिल को बदला गया है, जिसके बाद अब प्रदेश अध्यक्ष को भी बदलने की चर्चा जोरों पर है. वहीं पार्टी के कई नेता विधायकों की टूट की भी बात कह रही है.

कब है पंचायत चुनाव – बिहार में पंचायत चुनाव को लेकर अभी तक कोई स्पष्ट तारीख घोषित नहीं की गई है. अगर तिथि की बात की जाए तो बिहार में 30 जून से पहले पंचायत चुनाव हो जाएगा. ऐसे में माना जा रहा है कि इस साल होली (Holi 2021) के बाद पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शुरु हो.

Also Read: Bihar Politics: क्‍या HAM के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष का पद छोड़ेंगे जीतनराम मांझी? आज हो जाएगा फैसला

Posted by : Avinish kumar mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन