EVM से चुने जाएंगे मुखिया और सरपंच? बिहार में Panchayat Chunav को लेकर आयोग का फैसला
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 16 Jan 2021 9:02 PM
Panchayat Chunav In Bihar Latest Update : राज्य में त्रि स्तरीय पंचायत का चुनाव अब मल्टी पोस्ट इवीएम से कराने का रास्ता साफ हो गया. पंचायती राज विभाग ने शुक्रवार को राज्य निर्वाचन आयोग के मल्टी पोस्ट इवीएम से मतदान कराने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. इधर विभाग से मिली सहमति के बाद आयोग को मल्टी पोस्ट इवीएम की खरीद का रास्ता साफ हो गया है. मल्टी पोस्ट इवीएम की खरीद इसीआइएल कंपनी से किया जाना है.
Bihar Panchayat chunav : राज्य में त्रि स्तरीय पंचायत का चुनाव अब मल्टी पोस्ट इवीएम से कराने का रास्ता साफ हो गया. पंचायती राज विभाग ने शुक्रवार को राज्य निर्वाचन आयोग के मल्टी पोस्ट इवीएम से मतदान कराने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. इधर विभाग से मिली सहमति के बाद आयोग को मल्टी पोस्ट इवीएम की खरीद का रास्ता साफ हो गया है. मल्टी पोस्ट इवीएम की खरीद इसीआइएल कंपनी से किया जाना है.
आयोग इसीआइएल से 15 हजार मल्टी पोस्ट इवीएम की खरीद करेगा. पंचायत चुनाव कराने के लिए राज्य भर में करीब 20 हजार बूथ स्थापित होंगे. आयोग द्वारा नौ चरणों में मतदान कराने का निर्णय लिया गया है. पंचायत आम चुनाव में मल्टी पोस्ट इवीएम के साथ सिक्योर डिटैचेबल मेमोरी कार्ड का उपयोग किया जायेगा.
मतदान के बाद उस चरण के इवीएम का फिर से उपयोग करने के लिए इवीएम से कार्ड को निकाल लिया जायेगा और फिर नया कार्ड डालकर दूसरे फेज का चुनाव कराया जायेगा. मल्टी पोस्ट इवीएम की यह खासियत है कि मतदाता एक साथ त्रि स्तरीय पंचायती राज के जन प्रतिनिधियों में वार्ड सदस्य, मुखिया, पंच, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्यों का एक साथ चुनाव कर सकेंगे. साथ ही इसमें मतदान के बाद सबसे अधिक सहूलियत मतगणना में होगी. निर्वाचन की प्रक्रिया में भी कम समय लगेगा
Posted By : Avinish kumar Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










