बिहार सरकार के वृहद आश्रय गृह में रहेंगे अब अनाथ बच्चे, एनजीओ से वापस ली जायेगी बालिका गृह की जिम्मेदारी

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 14 Jan 2022 9:29 AM

विज्ञापन

सरकार के दिशा- निर्देश पर सरकार कल्याण विभाग की ओर से धीरे-धीरे एनजीओ व निजी हाथों से बालक व बालिका गृह को वापस ले लेगी.

विज्ञापन

पटना. राज्य सरकार सभी बालक व बालिका गृह को अब खुद चलायेगी.इसको लेकर पहले चरण में कुल 12 जिलों में वृहद आश्रय गृह का निर्माण किया जा रहा है. सरकार के दिशा- निर्देश पर सरकार कल्याण विभाग की ओर से धीरे-धीरे एनजीओ व निजी हाथों से बालक व बालिका गृह को वापस ले लेगी. इसको लेकर विभागीय स्तर पर काम तेज कर दिया गया है.

इन जिलों में होगा काम

पटना, सीवान, मुजफ्फरपुर ,वैशाली, गोपालगंज, बक्सर, गया भागलपुर, पूर्णिया ,भोजपुर, शिवहर, गोपालगंज में वृहद गृह का निर्माण हो रहा है, जिस पर 500 करोड़ खर्च होंगे.

पांच एकड़ में होगा गृह

पांच एकड़ में बनने वाले वृहद गृह में 100 लड़के और लड़कियों को रखा जायेगा. इसका निर्माण सोसाइटी की तरह होगा ,जिसमें दो ब्लॉक होंगे. उस ब्लाॅक में उम्र के मुताबिक सब लोग होंगे. यहां रहने वाले लड़के और लड़कियों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए कौशल प्रशिक्षण के तहत ट्रेनिंग दी जायेगी.

यह होगी सुविधा

वृहद गृह में शिक्षक, खेलकूद के लिए मैदान, सीसीटीवी कैमरा से निगरानी, 12 फुट से अधिक ऊंची दीवार 15 फुट से ऊंची अंदर की दीवार, सुरक्षा के लिए महिला व पुरुष कर्मी, खाने के लिए हर ब्लॉक में मेस, लाइब्रेरी व डॉक्टरों की सुविधा इमरजेंसी के लिए ओपीडी सहित अन्य व्यवस्थाएं होंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन