पटना राजधानी और संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस का परिचालन बहाल, रात आठ बजे होगी दिल्ली को रवाना
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Jun 2022 4:51 PM
पूर्व मध्य रेलवे ने राजधानी और संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस सहित सोमवार की रात 8 बजे से लंबी दूरी की इंटर-जोनल ट्रेनों (ईसीआर पर आरंभ और समाप्त होने सहित) को फिर से शुरू करने के निर्णय है. पटना से सोमवार को दिल्ली के लिए राजधानी और संपूर्ण क्रांति खुलेगी. रात 8बजे के बाद ट्रेनों का परिचालन होगा.
पटना. पूर्व मध्य रेलवे ने राजधानी और संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस सहित सोमवार की रात 8 बजे से लंबी दूरी की इंटर-जोनल ट्रेनों (ईसीआर पर आरंभ और समाप्त होने सहित) को फिर से शुरू करने के निर्णय है. पटना से सोमवार को दिल्ली के लिए राजधानी और संपूर्ण क्रांति खुलेगी. रात 8बजे के बाद ट्रेनों का परिचालन होगा.
सेना में बहाली के लिए केंद्र सरकार द्वारा लायी गयी अग्निपथ स्कीम का पूरे देश में विरोध को देखते हुए इन रेलखंडों पर ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया था. बिहार में रेलवे को सबसे ज्यादा विरोध का सामना करना पड़ा है. इस दौरान कई जिलों में उग्र प्रदर्शन भी हुए हैं. कई ट्रेनों को आग के हवाले कर दिया गया. वही रेलवे स्टेशन और ट्रैक को भी उपद्रवियों ने क्षति पहुंचाया.
इसका सीधा असर रेलवे के परिचालन पर भी पड़ा. कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया तो कई ट्रेनों का मार्ग बदल दिया गया. कुछ रास्ते में ही टर्मिनेट कर दिया गया. इसके कारण कई स्टेशनों पर यात्री अभी भी फंसे हुए हैं. इनकी समस्याओं को देखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चला रही है, ताकि लोगों को उनकी मंजिल तक पहुंचाया जा सके.
सोमवार को रात्रि 8 बजे राजधानी और संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस पटना से खुलेगी. पटना से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी. वही पूर्व मध्य रेलवे द्वारा रात 8 बजे से सुबह 4 बजे के बीच फंसे ट्रेनों को निकाला जा रहा है. इसी के तहत पूमरे ने राजधानी और संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस को फिर से शुरू करने का फैसला लिया है. सोमवार को ये दोनों ट्रेन पटना से रात 8 बजे खुलेंगी.
अग्निपथ को लेकर हुए उग्र प्रदर्शन के कारण आनंद विहार स्टेशन से बिहार आने वाली 22 ट्रेनों को रद्द किया गया था, जिसके कारण कई यात्री विभिन्न स्टेशनों पर फंसे हैं. यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. जिन यात्रियों दिल्ली जाना है, वो भी पटना में फंसे हुए हैं. यात्रियों की इस समस्या को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने आज दो ट्रेनों को पटना से चलायेंगी. सोमवार की रात आठ बजे ये दोनों ट्रेन दिल्ली के लिए रवाना होगी.
Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










