पटना एम्स का ओपीडी हुआ शुरू, पहले दिन 160 मरीजों का हुआ इलाज, नंबर लगाने के लिए करें यहां डायल
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 29 Dec 2020 10:55 AM
पहले दिन सोमवार को ओपीडी में 160 मरीजों का इलाज किया गया. दूसरी ओर पटना एम्स में इनडोर में भी मरीजों को भर्ती करवाया जा सकता है.
पटना. करीब नौ महीने तक बंद रहने के बाद पटना एम्स की सामान्य ओपीडी सोमवार से एक बार फिर खुल गया.
पहले दिन सोमवार को ओपीडी में 160 मरीजों का इलाज किया गया. दूसरी ओर पटना एम्स में इनडोर में भी मरीजों को भर्ती करवाया जा सकता है.
इसके लिए मरीजों को कोरोना जांच करवा कर एम्स जाना जरूरी है. कोरोना जांच बाहर से ही करवानी होगी और यह तीन दिनों से अधिक पुरानी नहीं होनी चाहिए.
जो भी कोरोना निगेटिव मरीज होंगे वे ही एम्स के सामान्य वार्ड में भर्ती किये जायेंगे. वहीं पटना एम्स में कोरोना का इलाज पूर्व की तरह चलता रहेगा. अब कोरोना का इलाज 150 बेड पर होगा.
ओपीडी में नंबर लगाने के लिए मोबाइल नंबर 9470702184,9470702235 और 0612-2451070 पर एक दिन पूर्व ही कॉल करना होगा. हर विभाग में रोजाना मात्र 20 मरीजों को ही देखा जायेगा.
Posted by Ashish Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










