ePaper

कैमूर में जादू टोना करनेवाला ओझा विवाहिता को लेकर भागा, पति ने थाने में दिया आवेदन

Updated at : 23 Jun 2023 6:11 PM (IST)
विज्ञापन
कैमूर में जादू टोना करनेवाला ओझा विवाहिता को लेकर भागा, पति ने थाने में दिया आवेदन

कैमूर में जादू टोना के करनेवाला एक ओझा विवाहिता को लेकर भाग गया है. ओझा के साथ भाग चुकी विवाहिता के पति ने अपने पत्नी को लेने ससुराल पहुंचा तो इस बात का खुलासा हुआ. पत्नी के फरार होने की जानकारी मिलते ही पति थाना पहुंच गया.

विज्ञापन

कैमूर (भभुआ). कैमूर में जादू टोना के करनेवाला एक ओझा विवाहिता को लेकर भाग गया है. ओझा के साथ भाग चुकी विवाहिता के पति ने अपने पत्नी को लेने ससुराल पहुंचा तो इस बात का खुलासा हुआ. पत्नी के फरार होने की जानकारी मिलते ही पति थाना पहुंच गया. विवाहिता के पति ने अपनी पत्नी और ओझा की तस्वीर थानेदार को दी है और उसकी बरामद करने की गुहार लगायी है. घटना सासाराम थाना के गांव की है.

विदाई कराने आया था पति

विवाहिता के पिता ने बताया कि 25 मई को ओझा मेरी बेटी को लेकर फरार हो गया. ओझा का विवाहिता के घर आना जाना था. विवाहिता शादी के बाद भी मायके में रहती थी. भभुआ में ओझा डेरा लेकर रहता था. घटना के बाद से फरार है. उन्होंने बताया कि यूपी के चंदौली में वर्ष 2020 में शादी हुई थी. शादी के कुछ महीने बाद से ही विवाहिता अपने मायके रहती थी. उसी बीच ओझा का उसके घर आना जाना हो गया. उसी बीच विवाहिता से ओझा का संबंध हो गया.

मायके में रह रही थी विवाहिता

शादी के कुछ महीने बाद से ही विवाहिता अपने मायके रहती थी. उसी बीच ओझा हर देव गौड़ का उसके घर आना जाना हो गया घर में जादू टोना करता था कभी कभी रहना भी होता था. उसी बीच विवाहिता से ओझा का सम्बंध हो गया आज नतीजा हुआ कि विवाहिता के साथ फरार हो गया. विवाहिता के पति अपनी पत्नी और ओझा का फोटो लेकर थाने का चक्कर काट रहा है. पति पुलिस से गुहार लगाई है कि मेरी पत्नी से छुटकारा दिला दिया जाए. हमे उससे अलग रहना है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन