बिहार में तेल कंपनियों ने जारी की पेट्रोल-डीजल की नई दरें, आपके शहर में इतने पैसे की हुई बढ़ोतरी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Jul 2022 9:04 AM
गुरुवार को भी प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली. नई दरें लागू होने के बाद पटना में पेट्रोल 108.12 रुपये जबकि डीजल 94.86 रुपये प्रति लीटर तक बिक रहा है. अन्य शहरों की बढ़ी हुई कीमतों को जानने के लिए पढ़े पूरी खबर.
बिहार में सरकारी कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी कर दी है. गुरुवार को भी पेट्रोलियम पदार्थों के मुल्यों में बढ़ोतरी देखने को मिली है. इससे पहले पेट्रोल में 0.60 पैसे प्रति लीटर व डीजल में 0.57 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी. वहीं, बात करें राजधानी पटना की तो पटना में कीमतों में हुई बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल 108.12 रुपये जबकि डीजल 94.86 रुपये प्रति लीटर तक बिक रहा है.
शहर पेट्रोल डीजल
-
पटना 108.12 रुपये प्रति लीटर 95.39 रुपये प्रति लीटर
-
गया 108.31 रुपये प्रति लीटर 95.04 रुपये प्रति लीटर
-
भागलपुर 107.82 रुपये प्रति लीटर 95.36 रुपये प्रति लीटर
-
पूर्णिया 108.72 रुपये प्रति लीटर 95.39 रुपये प्रति लीटर
-
मुजफ्फरपुर 108.02 रुपये प्रति लीटर 94.66 रुपये प्रति लीटर
बता दें कि पेट्रोलियम पदार्थों की नई कीमत प्रतिदिन सुबह 6 बजे जारी किये जाते हैं. जिसके बाद से प्रदेश के विभिन्न शहरों में नई दर लागू हो जाते हैं. प्रट्रोल और डीजल की कीमतों में वैट, एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन व अन्य टैक्सों के जुड़ने के चलते पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतें इसके मूल दर से लगभग दोगुना हो जाता है.
देश की दिग्गज ऑयल कंपनियां BPCL, HPCL और IOC प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल की नई दरें जारी कर देती हैं. आप कंपनी की बेवसाइट associates.indianoil.co.in/PumpLocator/ और SMS के जरिये अपने शहर में पेट्रोल डीजल की नई दरें चेक कर सकते हैं. इसके लिए आपको एसएमएस के जरिए अपने मोबाइल फोन से RSP <डीलर कोड> लिखकर 9224992249 पर मैसेज करना होगा. बता दें की हर शहर का कोड अलग-अलग होता है. अपने शहर का कोड जानने के लिए आप ऑयल कंपनियों की साइट पर जाकर अपने शहर का कोड आसानी से पता कर सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










