बिहार में होली के मौके पर मुखिया के घर चल रही थी शराब पार्टी, पुलिस ने कर दिया रेड
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Mar 2023 9:18 AM
बिहार में होली के मौके पर शराबबंदी के बावजूद शराब पार्टी हो रही है. शराब पार्टी कोई और नहीं उसके घर हो रही है जिसे शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने की जिम्मेदारी मिली हुई है. दूर दराज के गांवों में नहीं बल्कि राजधानी पटना में एक ऐसी ही शराब पार्टी का खुलासा पटना पुलिस ने किया है.
पटना. बिहार में होली के मौके पर शराबबंदी के बावजूद शराब पार्टी हो रही है. शराब पार्टी कोई और नहीं उसके घर हो रही है जिसे शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने की जिम्मेदारी मिली हुई है. दूर दराज के गांवों में नहीं बल्कि राजधानी पटना में एक ऐसी ही शराब पार्टी का खुलासा पटना पुलिस ने किया है. होली को देखते हुए पुलिस को पहले से अधिक अलर्ट मोड पर है. मंगलवार की रात पटना पुलिस ने एक मुखिया को अरेस्ट किया गया है. मुखिया के आवास पर होली की पूर्व संध्या पर शराब पार्टी का आयोजन किया जा रहा था, तभी पुलिस ने वहां रेड कर दिया. मुखिया के घर से शराब की बोतल और कार को जब्त कर लिया है.
जानकारी के अनुसार राजधानी पटना जिले के पालीगंज में एक मुखिया के घर में शराब पार्टी चल रहा था. इस दौरान पैट्रोलिंग टीम मुखिया के घर पहुंची. उसके बाद पुलिस ने वहां जो नजारा देखा, उससे टीम में मौजूद सभी लोग दंग रह गये. वहां शराब की महफिल जमी हुई थी. इसके बाद पुलिस टीम मौके से ही शराब और कार को जब्त किया गया. हालांकि पुलिस आने की सूचना मिलते ही मुखिया सहित अन्य लोग वहां से फरार हो गये. उनकी तलाश की जा रही है.
पुलिस सूत्रों ने स्थानीय मीडिया को बताया कि पटना जिले के पालीगंज अनुमंडल के दुल्हिनबाजार थाना क्षेत्र का है. उलार-सोरमपुर पंचायत के मुखिया संदीप कुमार के घर में शराब पार्टी चल रही थी. मुखिया ने अपने दलान को मयखाने में तब्दील कर दिया था. होली में झूम झूमकर शराब का मजा उठा रहे थे, लेकिन पुलिस को इस शराब पार्टी की सूचना मिल गयी. हलांकि पुलिस के आने से पहले ही मुखिया को सूचना मिल गई थी, जिससे मुखिया सहित कई लोग मौके से फरार हो गये.
इधर, इस मामले में पालीगंज एएसपी ने बताया कि मुखिया संदीप कुमार के घर में शराब की पार्टी चल रही थी. छापेमारी की तो मुखिया का दलान से शराब की बोतलें और कार जब्त की गयी है. फिलहाल मुखिया और उनके लोगों की तलाश पुलिस कर रही है. छापेमारी से पूर्व ही सभी फरार हो गए हैं. आगे की कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










