बिहार के 14 जिलों में नहीं मिले संक्रमित, पिछले 24 घंटे में कोरोना से एक भी मौत नहीं
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 23 Jul 2021 9:43 AM
ब्लैक फंगस की चाल मंद पड़ गयी है. मरीजों की संख्या में तेजी से कमी आ रही है. करीब दो महीने पहले रोजाना शहर के सरकारी व प्राइवेट अस्पताल में 20 से 25 मरीज भर्ती हो रहे थे. अब यह आंकड़ा एक से चार पर आकर सिमट गया है.
पटना. ब्लैक फंगस की चाल मंद पड़ गयी है. मरीजों की संख्या में तेजी से कमी आ रही है. करीब दो महीने पहले रोजाना शहर के सरकारी व प्राइवेट अस्पताल में 20 से 25 मरीज भर्ती हो रहे थे. अब यह आंकड़ा एक से चार पर आकर सिमट गया है. इसी क्रम में गुरुवार को आइजीआइएमएस में दो कोरोना व दो ब्लैक फंगस के मरीज भर्ती किये गये.
पीएमसीएच में दो फंगस के मरीजों को भर्ती किया गया. राहत की बात तो यह है कि दोनों अस्पताल में एक भी मरीज की कोविड व ब्लैक फंगस से मौत नहीं हुई है. नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में गुरुवार को कोरोना से एक भी संक्रमित मरीज की मौत नहीं हुई.
वहीं, अस्पताल में कोई नया मरीज भर्ती नहीं किया गया. एक मरीज को ठीक होने के बाद घर भेजा गया है. पटना एम्स में भी एक भी मरीज की मौत कोरोना से नहीं हुई है.
राज्य के 14 जिलों में कोरोना के नये संक्रमित नहीं पाये गये. राज्य में 24 घंटों में कुल 61 नये संक्रमित पाये गये. इस दौरान राज्य में कोरोना के 155148 सैंपलों की जांच की गयी. अब राज्य का कोरोना संक्रमण दर घटकर 0.03 प्रतिशत हो गया है. साथ ही कोरोना का रिकवरी रेट 98.59 प्रतिशत पर स्थिर बना हुआ है.
राज्य के जिन जिलों में कोरोना संक्रमित नहीं मिले उनमें अररिया, अरवल, औरंगाबाद, बक्सर, जहानाबाद, कैमूर, किशनगंज, मधुबनी, मुंगेर, नालंदा, रोहतास, सहरसा, शिवहर और सीवान जिला शामिल है. 10 जिला में एक-एक संक्रमित पाये गये. इनमें बांका, बेगूसराय, गया, गोपालगंज, मधेपुरा, नवादा, शेखपुरा, सुपौल, वैशाली और पश्चिम चंपारण जिले शामिल हैं. राज्य में सबसे अधिक 11 नये संक्रमित पटना जिला में पाये गये.
इसके अलावा भागलपुर में चार, भोजपुर में तीन, दरभंगा व पूर्वी चंपारण में दो-दो, जमुई में तीन, कटिहार में छह, खगड़िया, लखीसराय में दो-दो, मुजफ्फरपुर में पांच, पूर्णिया में चार, समस्तीपुरी, सारण और सीतामढ़ी में दो -दो नये संक्रमित पाये गये. इधर अन्य राज्य का एक व्यक्ति पॉजिटिव पाया है.
Posted by Ashish Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










