ePaper

PHOTOS: 10 करोड़ के भैंसे को देखने पहुंचे नीतीश-तेजस्वी, घोलू से हो चुके हैं 30 हजार से अधिक बच्चे

Updated at : 24 Dec 2023 3:01 PM (IST)
विज्ञापन
PHOTOS: 10 करोड़ के भैंसे को देखने पहुंचे नीतीश-तेजस्वी, घोलू से हो चुके हैं 30 हजार से अधिक बच्चे

PHOTOS: 10 करोड़ रुपए कीमत वाले घोलू 2 भैंसे को देखने के लिए पटना के डेयरी एंड कैटल एक्सपो में भीड़ उमड़ रही थी. नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव भी घोलू को देखने पहुंचे थे. घोलू 30 हजार बच्चों का पिता है. जानिए क्या है घोलू की खासियत..

विज्ञापन
undefined

बिहार वेटनरी कॉलेज ग्राउंड में तीन दिवसीय बिहार डेयरी एंड कैटल एक्सपो में आधा दर्जन नस्ल के गाय और भैंस लाए गए थे. लेकिन इनमें सबसे अधिक आकर्षण का केंद्र बना घोलू-2 भैंसा.

undefined

पहली बार इस तरह के मेले में खास कर गंगातीरी नस्ल की गाय व मुर्रा नस्ल के भैंसा घोलू-2 की खासियत को जानने के लिए लोग बेताब दिखे. घोलू-2 को देखने के लिए भीड़ जमा रही. बिहार डेयरी एंड कैटल एक्सपो में अलग-अलग 38 स्टॉलों पर पशु चारा से लेकर दवाई व पालन के बारे में जानकारी दी गयी.

undefined

हरियाणा के पानीपत के गोलूडेयरी फॉर्म का भैंसा घोलू-2 ऑल इंडिया चैंपियन है. छह साल के घोलू-2 के सीमेन की बिक्री से दो लाख रुपये प्रति माह कमाई होती है. इसकी सींगें काफी आकर्षक हैं. इसका वजन 16 क्विंटल है.

undefined

बिहार डेयरी एंड कैटल एक्सपो में 10 करोड़ के घोलू-2 भैंसे के साथ सेल्फी की होड़ मची रही. इसे रोकने के लिए मालिक नरेंद्र सिंह को लोगों से विनती करनी पड़ी.

undefined

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार डेयरी एंड कैटल एक्सपो में गुरुवार को पहुंचे थे. घोलू 2 भैंसे को देखने भी सीएम पहुंचे. उन्होंने भैंसे के बारे में पूरी जानकारी ली.

undefined

घोलू 2 भैंसे के मालिक नरेंद्र सिंह ने बताया कि भैंसा घोलू-2 की वजह से मेरी पहचान है. इससे मुझे पद्मश्री का अवॉर्ड मिला है. इसकी देखभाल में रोजाना दो हजार रुपये खर्च होते हैं. खाने में हरा चारा के अलावा दूध, सेब, गाजर, आलू, केला, चना, मक्का, बाजरा आदि देता हूं. एक बार सीमेन की बिक्री से 300 रुपये लिये जाते हैं. इसकी मां रानी एक दिन में 26 किलो दूध देती है. इससे तैयार चार साल का बेटा पंजाब मेले में भी चैंपियन रहा. इसका दादा घोलू 13 साल तक चैंपियन रहा.

undefined

वहीं बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी एक्सपो में पहुंचे तो घाेलू-2 को जाकर देखा. उन्होंने ट्वीटर पर लिखा कि 10 करोड़ की कीमत तथा 30 हजार से ज्यादा बच्चों के पिता मुर्रा नस्ल के भैंसे से मिलने मैं पहुंचा.

undefined

तेजस्वी यादव ने घोलू-2 के बारे में लिखा कि मुर्रा नस्ल पालतू भैंस की एक नस्ल है, जो दूध उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है. दूध में वसा उत्पादन के लिए मुर्रा सबसे अच्छी नस्ल है. इस नस्ल की भैंसों को ‘काला सोना’ कहा जाता है.

undefined

ट्वीट के जरिए तेजस्वी यादव ने किसानों को सलाह दी कि अगर किसानों को दुग्ध उत्पादन में बेहतरीन कमाई करनी है तो वह गाय के साथ अच्छी नस्ल की एक-दो भैंस का पालन जरूर करें, इससे दूध में कभी कमी नहीं आएगी.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन