ePaper

बिहार के युवाओं को नीतीश सरकार ने दी खुशखबरी, कैबिनेट ने 3837 पदों पर सरकारी भर्ती की दी मंजूरी

Updated at : 25 Apr 2025 2:28 PM (IST)
विज्ञापन
सीएम नीतीश कुमार

सीएम नीतीश कुमार

बिहार: बिहार की नीतीश सरकार ने शुक्रवार को हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में सरकार के कई विभागों के 3837 पदों पर सरकारी भर्ती निकालने का ऐलान किया है. इसके साथ ही सरकार ने बिहार के कई जिलों में एयरपोर्ट के निर्माण के लिए फंड जारी किया है.

विज्ञापन

बिहार सरकार ने युवाओं को बड़ा तोहफा दिया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में कुल 34 अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई. इनमें सबसे अहम फैसला  शिक्षा विभाग, पशु चिकित्सा विभाग और नगर विकास विभाग में खाली पड़े पदों की भर्ती से संबंधित रहा.  

इन विभागों में निकाली जाएगी भर्ती 

कैबिनेट बैठक में लिए गए फैसलों के तहत राज्य में उच्च शिक्षा को मजबूती देने की दिशा में भी बड़ा कदम उठाया गया है. सरकार ने आठ नए डिग्री कॉलेजों की स्थापना को मंजूरी दी है, जिसके लिए कुल 526 पद स्वीकृत किए गए है. इनमें 422 शिक्षक और 104 शिक्षकेतर कर्मी शामिल हैं. इसके अलावा, नगर विकास विभाग में 663 गैर-तकनीकी पदों और पशु चिकित्सा विभाग में 2159 पदों के पुनर्गठन और शीघ्र भरने के प्रस्ताव को भी हरी झंडी मिल गई है. 

सभी विभागों को मिला था तैयारी का निर्देश

सूत्रों के अनुसार, नीतीश सरकार ने इस बैठक को लेकर सभी संबंधित विभागों को पूर्व से ही तैयार रहने का निर्देश दे रखा था. पिछली कैबिनेट में जहां राज्य मंत्रियों के वेतन और भत्तों में संशोधन जैसे प्रस्ताव पास हुए थे, वहीं इस बार की बैठक में युवाओं, सरकारी कर्मचारियों और सामाजिक कल्याण योजनाओं को ध्यान में रखकर नीतिगत निर्णय लिया गया है. 

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

एयरपोर्ट के निर्माण के लिए जारी हुआ फंड

वहीं, सरकार ने मधुबनी, वीरपुर, मुंगेर, वाल्मीकि नगर, भागलपुर एवं सहरसा हवाई अड्डे के निर्माण के सर्वे के लिए दो करोड़ 43 लाख 17 हजार 476 रुपये की मंजूरी  दिया है. इस काम के लिए भारतीय विमनपत्तनम प्राधिकरण नई दिल्ली को चुना गया है.

इसे भी पढ़ें: Patna News: सिर को छेद करते हुए पीछे अटकी गोली, फोर्ड हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने बचाई जान

विज्ञापन
Prashant Tiwari

लेखक के बारे में

By Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन