मंत्री निशांत कुमार ने 2 डॉक्टर्स को भेजा शो-कॉज नोटिस, PMCH के सुपरिटेंडेंट को भी बुलाया

निशांत कुमार, मंत्री
Nishant Kumar Action Against Doctor: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार LNJP हॉस्पिटल का निरीक्षण करने पहुंचे थे. यहां कमियां पाए जाने के बाद दो डॉक्टर्स को शो-कॉज नोटिस जारी किया गया है. PMCH के बाद दूसरी बार निशांत कुमार ने डॉक्टर्स के खिलाफ एक्शन लिया.
Nishant Kumar Action Against Doctor: बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने मंगलवार को LNJP हॉस्पिटल का निरीक्षण किया था. इस दौरान उन्होंने हॉस्पिटल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, साफ-सफाई, उपचार व्यवस्था और मरीजों को दी जा रही सेवाओं का जायजा लिया था. इस दौरान कमियों को देखने के बाद 2 डॉक्टर्स को शो-कॉज नोटिस जारी किया.
इस वजह से दोनों डॉक्टर्स को भेजा नोटिस
स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने कहा, दो डॉक्टर्स को शो-कॉज नोटिस जारी किया गया है. डॉक्टर राकेश कुमार रौशन को 2 बजे हॉस्पिटल आना था. लेकिन वह 3 बजे तक नहीं पहुंचे थे. एक और डॉक्टर हैं. उन्होंने अपने प्रिस्क्रिप्शन पर निजी क्लिनिक में जाकर जांच करवाने के लिए कहा. उन पर भी कार्रवाई होगी. इस तरह से निशांत कुमार ने निरीक्षण के बाद कड़ा एक्शन ले लिया है.
PMCH में हड़ताल पर क्या बोले?
पीएमसीएम में जूनियर डॉक्टर्स के हड़ताल के मामले में भी निशांत कुमार ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, मैंने अभी PMCH के सुपरिटेंडेंट को बुलाया है. ऐसे में बुधवार को PMCH के अधीक्षक डॉक्टर राजीव कुमार स्वास्थ्य विभाग पहुंचे है. हड़ताल को लेकर बातचीत की जा रही है. क्या कुछ फैसले लिए जाते हैं, वह देखने वाली बात होगी.
निरीक्षण के दौरान मंत्री ने जताई थी नाराजगी
स्वास्थ्य मंत्री ने LNJP हॉस्पिटल के निरीक्षण के दौरान वार्ड, ओपीडी और पुरुष शौचालय का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान कई जगहों पर सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई. उन्होंने मरीजों के ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और अन्य पैथोलॉजी जांच में हो रही देरी पर भी चिंता व्यक्त करते हुए पैथोलॉजी विभाग को 24 घंटे संचालित करने के निर्देश दिए.
साथ ही लैब टेक्नीशियन और पैरामेडिकल कर्मियों की संख्या बढ़ाने के लिए आवश्यक प्रस्ताव विभाग को भेजने को कहा. निरीक्षण के दौरान सामने आई विभिन्न कमियों और अव्यवस्थाओं पर स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल के निदेशक डॉ. राकेश कुमार चौधरी को तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया था. उन्होंने स्पष्ट कहा था कि मरीजों की सुविधा और उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










