पटना में युवक की किडनैपिंग के बाद बवाल, परिजनों से मिले प्रशांत किशोर, बोले- 2 दिन में पुलिस नहीं ढूंढ पाई तो खुद करेंगे प्रदर्शन
परिजनों से बातचीत करते हुए प्रशांत किशोर
Patna News: पटना में बंटी कुमार के कथित किडनैपिंग का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. युवक के परिजनों ने आज न्यू करबिगहिया इलाके में जमकर प्रदर्शन किया. इस दौरान प्रशांत किशोर खुद परिजनों से मिलने पहुंचे. साथ ही उन्होंने परिजनों को सांत्वना दिया.
Patna News: पटना में बंटी कुमार के कथित किडनैपिंग के मामले में बुधवार को परिजनों ने जमकर बवाल किया. पटना जंक्शन के पास न्यू करबिगहिया इलाके में बीच रोड पर परिजनों ने आगजनी की. परिजनों ने इस दौरान पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बंटी की सकुशल बरामदगी की मांग की. इस दौरान प्रशांत कुमार मौके पर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की.
आपके शहर में
मीडिया से प्रशांत किशोर ने क्या कहा?
प्रशांत किशोर ने परिजनों से बात कर पूरे मामले के बारे में जानकारी ली. इसके बाद उन्होंने परिजनों को सांत्वना दिया. साथ ही मीडिया के सामने उन्होंने कहा, प्रशासन काम कर रही है. इस दौरान युवक की मां ने बंटी की बरामदगी नहीं होने पर धरना देने और प्रदर्शन की बात कही. इस पर प्रशांत किशोर ने कहा, प्रशासन अगर 2 दिन में बंटी को नहीं खोज पाएगी तो वह खुद परिवार वालों के साथ प्रदर्शन करेंगे.
बुधवार को परिजनों ने काटा बवाल
बुधवार को न्यू करबिगहिया इलाके में लोगों ने घंटों प्रदर्शन किया. आक्रोशित लोगों ने आगजनी कर सड़क जाम कर दिया, जिससे इलाके में यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया और गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर जाम हटाने का प्रयास किया. इस बीच प्रशांत किशोर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दिए, जिसके बाद परिजन शांत हुए.
जानिए पूरा मामला
परिजनों के अनुसार, जक्कनपुर थाना इलाके के न्यू करबिगहिया निवासी बंटी कुमार किराना दुकान चलाते हैं. सोमवार देर रात वह पटना जंक्शन के पास एक दुकान पर दही खरीदने गए थे. इसी दौरान कुछ युवक वहां पहुंचे और उनके साथ मारपीट की. आरोप है कि इसके बाद बदमाश बंटी को जबरन एक काले रंग की स्कॉर्पियो में बैठाकर अपने साथ ले गए.
पुलिस ने मंगलवार देर रात तक शहर के कई इलाकों में छापेमारी की, लेकिन बंटी कुमार की बरामदगी नहीं हो सकी. पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास जारी है.
Also Read: पुणे से पटना लाई जायेंगी 3 सेट मेट्रो ट्रेनें, दो नए रूटों पर मार्च 2027 तक शुरू होगा परिचालन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए