पुणे से पटना लाई जायेंगी 3 सेट मेट्रो ट्रेनें, दो नए रूटों पर मार्च 2027 तक शुरू होगा परिचालन

Updated:
विज्ञापन

पटना मेट्रो

Patna Metro: पटना मेट्रो का काम तेजी से निपटाया जा रहा है. इस बीच खबर है कि तीन सेट मेट्रो ट्रेनें पुणे से पटना लाई जायेंगी. इन ट्रेनों को लीज पर लाया जाएगा. जानकारी के मुताबिक, मार्च 2027 तक दो नए रूटों पर मेट्रो का परिचालन शुरू हो जाएगा.

विज्ञापन

Patna Metro: पटना मेट्रो के काम में तेजी ला दी गई है. 2 जून को ही मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन का उद्घाटन किया गया था. ऐसे में अब तीन सेट मेट्रो ट्रेनों को पुणे से पटना लाया जाएगा. ये ट्रेनें तीन-तीन बोगियों वाली होंगी. पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की तरफ से ट्रेनों को लेकर पुणे मेट्रो को ऑर्डर दे दिया गया है. इन ट्रेनों को तीन साल की लीज पर लाया जाएगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

कितना है मेट्रो ट्रेन का किराया?

जानकारी के मुताबिक, एक सेट मेट्रो ट्रेन का किराया लगभग 21.15 करोड़ रुपये है. ऐसे में तीनों सेट के लिए लगभग 63.45 करोड़ रुपये लगेंगे. संभावना जताई जा रही है कि इन ट्रेनों को दिसंबर तक पुणे से पटना लाया जाएगा. ऐसे में नए साल पर पटना के लोगों को खास तोहफा मिल सकता है. पटना मेट्रो का विस्तार हो सकता है.

इन दो रूटों पर शुरू होगा पटना मेट्रो

मिली जानकारी के अनुसार, मार्च 2027 तक दो नए रूटों पर मेट्रो का परिचालन शुरू किए जाने का लक्ष्य है. खेमनीचक से मीठापुर और दानापुर से आरपीएस मोड़ तक मेट्रो चल सकती है. इस रूट तक का ट्रैक एलिवेटेड है और अब तक स्लैब चढ़ाने का काम पूरा कर लिया गया है. इसकी टोटल लंबाई 7.39 किलोमीटर है. खेमनीचक से मीठापुर तक लगभग 3.50 किलोमीटर और दानापुर से आरपीएस मोड़ तक लगभग 3.50 किलोमीटर हिस्सा है.

6 स्टेशनों के लिए दूसरी बार टेंडर

मेट्रो से जुड़े अधिकारियों की माने तो, इस रूट में 6 स्टेशनों के फिनिशिंग के लिए दूसरी बार टेंडर निकाला जा रहा है. इनमें जगनपुरा, रामकृष्णा नगर, मीठापुर और दानापुर, सगुना मोड़, आरपीएस मोड़ शामिल है. साथ ही कॉरिडोर वन में खेमनीचक से दानापुर तक का हिस्सा शामिल है और इसके बीच हिस्से में अंडरग्राउंड टनल का निर्माण किया जाएगा.

Also Read: बिहार में उद्यमियों को मिलेगी 5 करोड़ रुपये तक की सब्सिडी, पूर्वी भारत का बनेगा इंडस्ट्रियल हब, मिलेगा बंपर रोजगार



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन