बिहार के बिजली उपभोक्ता हो जाएं सावधान! समय पर बिल जमा नहीं किए तो होगा ये एक्शन
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 07 Feb 2025 10:30 AM
सांकेतिक तस्वीर
Bihar Bijli: नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (NBPDCL) के प्रबंध निदेशक डॉ निलेश रामचंद्र देवरे ने उपभोक्ताओं से खास अपील की है. उन्होंने कहा कि लंबित बिजली बिलों का शीघ्र भुगतान करें. अन्यथा बिजली कनेक्शन काट दिया जायेगा.
Bihar Bijli: नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (NBPDCL) के प्रबंध निदेशक डॉ निलेश रामचंद्र देवरे ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने लंबित बिजली बिलों का शीघ्र भुगतान करें. अन्यथा बिजली कनेक्शन काट दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि गैर-भुगतान वाले क्षेत्रों में सख्ती बढ़ायी जायेगी, और इस अभियान की नियमित समीक्षा की जायेगी. डॉ देवरे गुरुवार को एनबीपीडीसीएल के विशेष राजस्व संग्रह और विच्छेदन अभियान की शुरुआत के अवसर पर यह बातें कहीं.
उन्होंने इस अभियान का उद्देश्य वित्तीय वर्ष 2024-25 के शेष दो महीनों में बिजली हानि को कम और बकाया राजस्व की वसूली तेज करना है. सभी अधिकारियों को सख्त मॉनीटरिंग सुनिश्चित करने और मीटर रीडरों को डिफॉल्टर उपभोक्ताओं की सूची के आधार पर प्राथमिकता तय कर बकाया वसूली करने के निर्देश दिये गये हैं. बिजली आपूर्ति के लिए समय पर बिल भुगतान जरूरी एनबीपीडीसीएल को बिजली की खरीद के लिए प्रतिमाह बिजली उत्पादकों को भुगतान करना पड़ता है.
AI की मदद से बिजली खर्च में कर सकेंगे कटौती
इसके अलावा, साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड ने उपभोक्ताओं को ऊर्जा विश्लेषण प्रदान करने के लिए आरइसी और बिजली टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक समझौता किया है. इस समझौते के तहत, उपभोक्ताओं को एआइ संचालित ऊर्जा विश्लेषण उपलब्ध करवाए जाएंगे. जिससे उन्हें अपने बिजली बिलों को कम करने में मदद मिलेगी.
Also Read: क्या राजनीति में एंट्री मारेंगे शिवदीप लांडे? उनकी ये लेटेस्ट पोस्ट ने मचाई हलचल…
बिजली वितरण क्षेत्र के आधुनिकरण का है कदम
यह साझेदारी एसबीपीडीसीएल की परिचालन दक्षता को भी बढ़ायेगी, जिससे लोड प्लानिंग, डिमांड साइड मैनेजमेंट और ग्रिड रिलायबिलिटी में सुधार होगा. एसबीपीडीसीएल के एमडी महेंद्र कुमार ने कहा कि उपभोक्ताओं को वास्तविक समय में प्रभावी ऊर्जा विश्लेषण प्रदान करना बिहार के बिजली वितरण क्षेत्र के आधुनिकीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. समझौता पत्र पर एसबीपीडीसीएल के महाप्रबंधक (राजस्व) अरविंद कुमार, आरइसी के क्षेत्रीय कार्यपालक सेरिन कुमार बागे और चिजली टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक समरजीत घोष ने हस्ताक्षर किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










