बेतिया में 10 इंच जमीन के लिए पड़ोसियों ने गला काटकर की युवक की हत्या, 2 महिला समेत पांच घायल

महज 10 इंच जमीनके लिए पड़ोसियों ने एक युवक को 6 इंच छोटा कर दिया. शुक्रवार को पड़ोसियों ने एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी. पड़ोसियोंने गरसा से काटकर युवक को बुरी तरह घायल कर दिया, घायल युवक को बेतिया जीएमसीएच में भर्ती कराया गया. वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.
बेतिया. महज 10 इंच जमीनके लिए पड़ोसियों ने एक युवक को 6 इंच छोटा कर दिया. शुक्रवार को पड़ोसियों ने एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी. पड़ोसियोंने गरसा से काटकर युवक को बुरी तरह घायल कर दिया, घायल युवक को परिजनों द्वारा आनन-फानन में इलाज के लिए बेतिया जीएमसीएच में भर्ती कराया गया. वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. इस घटना में दो महिला समेत कुल पांच लोग घायल हैं. घटना नौतन थाना क्षेत्र के दक्षिण तेलुआ पंचायत के वार्ड संख्या एक की है.
बताया जा रहा है कि महज कुछ धुर जमीन के लिए पड़ोसियों ने एक युवक की पहले लाठी-डंडे से पिटाई की और फिर धारदार हथियार से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया. इस संबंध में ग्रामीण लक्षण यादव ने बताया कि मदन यादव की जमीन है, लेकिन कृष्णा यादव अपनी दबंगई दिखा कर जमीन लेना चाहता है. उसी को लेकर विवाद हुआ. इसपर कृष्णा यादव अपने सहयोगी के साथ मिलकर बच्चा यादव को फरसा से काट दिया. घायल बच्चा यादव को बेतिया जीएमसीएच में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.
वहीं, बच्चा यादव की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है. सभी का रो-रोकर बुरा हाल है. इधर मौत की खबर सुनते ही सभी आरोपी घर छोड़कर फरार हो गये हैं. उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है. हालांकि, सभी आरोपी पुलिस के गिरफ्त से फिलहाल बाहर हैं. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




