सड़क दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से जख्मी

Updated:
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से जख्मी

सड़क दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से जख्मी

विज्ञापन

प्रतिनिधि, कौआकोल. थाना क्षेत्र के कौआकोल-पकरीबरावां मुख्य पथ पर कदहर मोड़ के निकट सड़क दुर्घटना में बुधवार की शाम एक युवक बुरी तरह घायल हो गया. स्थानीय लोगों और कौआकोल पुलिस के सहयोग से युवक को इलाज के लिए कौआकोल पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद युवक को बेहतर इलाज के लिए नवादा रेफर कर दिया गया है. चिकित्सक के अनुसार, घायल युवक के सिर में काफी चोट लगी है एवं वह नाम बता पाने की स्थिति में नहीं था. वैसे घायल युवक पकरीबरावां के गुलनी गांव का बताया जा रहा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक साइकिल से बड़राजी बाजार से गुलनी गांव जा रहा था, तभी एक बाइक सवार उसे धक्का मारकर फरार हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vishal Kumar

लेखक के बारे में

By Vishal Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन