सांप के काटने से महिला की मौत

Published by : KR MANISH DEV Updated At : 13 Aug 2025 6:54 PM

विज्ञापन

सर्पदंश के बाद झाड़-फूंक में देरी होने से गयी जान

विज्ञापन

सर्पदंश के बाद झाड़-फूंक में देरी होने से गयी जान प्रतिनिधि, रजौली. थाना क्षेत्र के रामदासी गांव में बुधवार की सुबह लगभग छह बजे घर में काम करने के दौरान एक महिला को जहरीले सांप ने काट लिया. परिजन सर्पदंश से पीड़ित महिला को झाड़ फूंक के लिए गैरिबा गांव के एक ओझा के पास ले गये. झाड़-फूंक से जब जहरीले सांप का विष नहीं उतरा, तो परिजनों ने आनन-फानन में घायल महिला को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया. अस्पताल में ड्यूटी में प्रभारी डीएस डॉ. दिलीप कुमार ने बताया कि सर्पदंश से पीड़ित महिला की पहचान रामदासी गांव निवासी अजय यादव की पत्नी रिंकू देवी के रूप में हुई है. प्रभारी डीएस ने बताया कि सर्पदंश के लगभग ती घंटे बाद अस्पताल पहुंचने पर महिला की स्थिति नाजुक थी, जिसकी इलाज के क्रम में मौत हो गयी. अस्पताल में रहे परिजनों ने बताया कि मृतक महिला के दो बेटे और एक बेटी है. महिला की मौत की खबर सुनकर सभी परिजन रोने-बिलखने लगे. उन्हें अफसोस भी हो रहा था कि यदि वे झाड़-फूंक के चक्कर में नहीं समय गंवाते, तो महिला की मौत नहीं हो पाती. इस बाबत थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि सर्पदंश के कारण महिला की मौत होने की सूचना पर थाने में पदस्थापित एसआइ लाल मोहन सिंह को पुलिस बलों के साथ अस्पताल भेजा गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KR MANISH DEV

लेखक के बारे में

By KR MANISH DEV

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन