अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त, चालक गिरफ्तार

Published by : MANOJ KUMAR Updated At : 25 May 2025 5:28 PM

विज्ञापन

सिंघौल गांव के पास खुरी नदी में पुलिस ने की कार्रवाई

विज्ञापन

सिंघौल गांव के पास खुरी नदी में पुलिस ने की कार्रवाई

प्रतिनिधि, नवादा कार्यालय.

जिले की पुलिस ने अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त किया है. मौके से एक ट्रैक्टर चालक को पुलिस ने धर दबोचा है, लेकिन एक अन्य ट्रैक्टर चालक धंधेबाज फरार हो गया. जानकारी के अनुसार, मुफस्सिल पुलिस ने थाना क्षेत्र के सिंघौल गांव के पास खुरी नदी से अवैध बालू खनन में दो ट्रैक्टरों को जब्त किया है. पुलिस को देखते ही एक चालक समेत अन्य धंधेबाज फरार हो गया. पुलिस ने खदेड़कर एक चालक को धर दबोचा है, जिसकी पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिंघौल गांव निवासी विष्णुदेव मांझी के बेटे राजाराम मांझी के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक मृत्युंजय कुमार ने बताया कि अवैध खनन अधिनियम के तहत जब्त ट्रैक्टर, चालक सहित मालिक पर प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर करवाई की जा रही है. उन्होंने बताया कि प्रति ट्रैक्टर करीब एक लाख 10 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया है. बता दें कि जिले की विभिन्न नदियों से अवैध रूप से बालू खनन होता है. इससे सरकारी राजस्व की काफी क्षति हो रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन