ePaper

बाइक समेत चोरी के सामान के साथ दो नाबालिग धराये

Updated at : 20 Jun 2025 7:19 PM (IST)
विज्ञापन
बाइक समेत चोरी के सामान के साथ दो नाबालिग धराये

रेलवे साइट से लोहे व बैटरी की चोरी का मामला

विज्ञापन

रेलवे साइट से लोहे व बैटरी की चोरी का मामला

प्रतिनिधि, रजौली.

स्थानीय थाना क्षेत्र की हरदिया पंचायत के कोडरमा-तिलैया रेलखंड की 32 नंबर साइट से लोहे और बैटरी चोरी के मामले में पुलिस ने बाइक पर सवार दो नाबालिगों के पास से चोरी के लोहे को बरामद किया. रेलवे साइट के प्रोजेक्ट मैनेजर कैलाश राय ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व से रेलवे साइट 32 नंबर से सरिया, डीजल एवं बैटरी अन्य सामान की चोरी होती रही है. पिछले एक सप्ताह में लगभग पांच टन सरिया व आठ बैटरियों की चोरी हुई़ चोरों को पकड़ने एवं निगरानी रखने के लिए रेलवे साइट में काम कर रहे कुछ लोगों को लगाया गया था. उसी क्रम में 18 जून की रात्रि नौ बजे कुछ लड़के को रेलवे साइट से सरिया की चोरी कर मोटरसाइकिल से लेकर भागते देखा, तो उसका पीछा कर महादेव मोड़ के पास पकड़ा गया. दोनों दो लड़के सरिया ले जा रहे थे.

दोनों लड़कों ने बताया कि हम दोनों बहुत दिनों से सरिया एवं अन्य सामानों की चोरी कर अन्य जगहों पर ले जाकर बेचते हैं. इस बात की जानकारी रजौली थाने को दी गयी. तत्पश्चात रजौली थाना से पुलिस पदाधिकारी आये और सरिया के साथ लड़कों को धर दबाेचा. इस बाबत प्रभारी थानाध्यक्ष सह एसआइ अजय कुमार ने बताया कि प्रोजेक्ट मैनेजर कैलाश राय से लिखित आवेदन प्राप्त हुआ है. आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. चोरी के लोहे के साथ दो नाबालिगों को निरुद्ध किया गया है. नाबालिगों को शुक्रवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KR MANISH DEV

लेखक के बारे में

By KR MANISH DEV

KR MANISH DEV is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन