सस्ते दर पर लोन दिलाने की नाम पर ठगी करने वाले दो अपराधी गिरफ्तार

NAWADA NEWS.वारिसलीगंज के गोंडापर गांव में पुलिस ने छापेमारी कर साइबर ठगी के एक ठिकाने का पर्दाफाश करते हुए दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है.
24 पेज की डाटा सीट, मोबाइल फोन जब्त, वारिसलीगंज के गोंडापर गांव से हुई गिरफ्तारी फोटो कैप्शन – गिरफ्तार अपराधी प्रतिनिधि, वारिसलीगंज वारिसलीगंज के गोंडापर गांव में पुलिस ने छापेमारी कर साइबर ठगी के एक ठिकाने का पर्दाफाश करते हुए दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से ठगी में उपयोग की जा रही 24 पन्नों की डाटा शीट, चार एंड्रॉयड मोबाइल व चार कीपैड मोबाइल जब्त किये गये हैं. दोनों गिरफ्तार साइबर अपराधी एक ही गांव के रहने वाले बताये जा रहे हैं. साइबर प्रभारी पुलिस उपाधीक्षक सह मुख्यालय डीएसपी निशु मलिक ने बताया कि साइबर प्रतिबिंब पोर्टल पर संदिग्ध नंबर दिखने के बाद एसपी के निर्देश पर एक एसआइटी का गठन किया गया. गठित टीम ने वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के गोंडापर गांव में छापेमारी की, जहां साइबर ठगी का धंधा चल रहा था. पुलिस की घेराबंदी देख कई अन्य साइबर ठग मौके से फरार हो गये, लेकिन टीम ने दो आरोपितों को धर दबोचा. गिरफ्तार साइबर अपराधियों की पहचान गोंडापर गांव निवासी स्व. केदार प्रसाद के पुत्र धनंजय कुमार व स्व. बृजनंदन प्रसाद के पुत्र संतोष कुमार के रूप में की गयी है. पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे बजाज फाइनेंस, मुद्रा लोन सहित विभिन्न बैंकों से सस्ते दर पर लोन दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी किया करते थे.दोनों साइबर अपराधियों के विरुद्ध साइबर थाना कांड संख्या 10/26 के तहत आइटी एक्ट व बीएनएस की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों से साइबर अपराधियों के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें स्थानीय पुलिस व साइबर पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है. यदि इसी तरह सख्त कार्रवाई व अपराध से अर्जित संपत्ति की जब्ती की जाये, तो साइबर अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




