ePaper

शराब के साथ दो गिरफ्तार, एक बाइक जब्त

Updated at : 11 Aug 2025 6:13 PM (IST)
विज्ञापन
शराब के साथ दो गिरफ्तार, एक बाइक जब्त

NAWADA NEWS.थाना क्षेत्र की अंधरबारी पंचायत के दोपटा गांव के पास से उत्पाद बलों ने एक बाइक पर लदी 52 लीटर शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया.

विज्ञापन

शराब के नशे में बिहार नें प्रवेश करने वाले 14 लोग हिरासत में

प्रतिनिधि, रजौली

थाना क्षेत्र की अंधरबारी पंचायत के दोपटा गांव के पास से उत्पाद बलों ने एक बाइक पर लदी 52 लीटर शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया. इस बारे में उत्पाद अधीक्षक अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि बिहार में शराबबंदी को सफल बनाने को लेकर चितरकोली स्थित समेकित जांच चौकी पर उत्पाद बलों के सहयोग से झारखंड की ओर से आनेवाली प्रत्येक छोटी व बड़ी वाहनों की सघन जांच की जाती है. साथ ही शराब निर्माण, परिवहन, बिक्री, भंडारण व सेवन के विरुद्ध आसपास के क्षेत्रों में गश्त कर लगातार कार्रवाई की जा रही है. रविवार की संध्या गश्त के क्रम में उत्पाद एसआइ प्रवीण कुमार ने दोपटा गांव के रास्ते से शराब परिवहन में संलिप्त एक तस्कर को बिना रजिस्ट्रेशन नंबर वाली बाइक पर लदी 52 लीटर देशी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया. गिरफ्तार तस्कर की पहचान अकबरपुर थाना क्षेत्र के काजी कटार गांव निवासी दिलीप यादव के पुत्र गुड्डू कुमार के रूप में हुई है. वहीं दूसरी ओर उत्पाद एसआइ पुरुषोत्तम लाल ने एक यात्री बस पर सवार एक युवक के पास से 500 एमएल की पांच केन बियर बरामद की. बियर के साथ गिरफ्तार युवक की पहचान समस्तीपुर जिले के विशनपुर गांव निवासी सत्यनारायण साह के पुत्र हिमांशु कुमार के रूप में हुई है. इसके अलावा उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि शराब पीकर बिहार प्रवेश करने वाले 14 लोगों भी हिरासत में लिया गया, जिसकी पुष्टि ब्रेथ एनलाइजर मशीन से की गयी. कहा कि जब्त शराब, बियर और बाइक के अलावा गिरफ्तार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर सोमवार को जेल भेज दिया गया. वहीं सभी शराबियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां सभी ने जुर्माना भर अपने घर चले गये. इस मौके पर उत्पाद एएसआइ मो. साबिर व गृहरक्षक के जवान मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KR MANISH DEV

लेखक के बारे में

By KR MANISH DEV

KR MANISH DEV is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन