ePaper

ईंट लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मासूम को कुचला, मौत, सड़क जाम से आवागमन ठप

Updated at : 21 Jan 2026 7:16 PM (IST)
विज्ञापन
ईंट लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मासूम को कुचला, मौत, सड़क जाम से आवागमन ठप

NAWADA NEWS.थाना क्षेत्र की बाघीबरडीहा पंचायत अंतर्गत बहेड़ा गांव में बुधवार को सड़क हादसे में ग्रामीण चंदन चौधरी के दो वर्षीय पुत्र प्रिंस राज की मौत हो गयी. मासूम की मौत ट्रैक्टर की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही हो गयी.

विज्ञापन

आरोपित को सजा दिलाने व उचित मुआवजा देने की मांग, 20 हजार का चेक सौंपा

बाघीबरडीहा पंचायत अंतर्गत बहेड़ा गांव की घटना,

फ़ोटो कैप्श -सड़क जामस्थल पर जुटी लोगों की भीड़.प्रतिनिधि, वारिसलीगंज

थाना क्षेत्र की बाघीबरडीहा पंचायत अंतर्गत बहेड़ा गांव में बुधवार को सड़क हादसे में ग्रामीण चंदन चौधरी के दो वर्षीय पुत्र प्रिंस राज की मौत हो गयी. मासूम की मौत ट्रैक्टर की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही हो गयी. इसके बाद घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया, जिससे घंटों आवागमन ठप रहा. ग्रामीणों ने बताया कि कादिरगंज की ओर से रोह जा रहा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर सड़क पार कर रहे बच्चे को कुचलते हुए निकल गया. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. बच्चे के परिजन व ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया.सड़क जाम के कारण नवादा, कादिरगंज, वारिसलीगंज से रोह, रूपौ व कौआकोल की ओर आने-जाने वाले वाहनों में सवार यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. वहीं विभिन्न विद्यालयों में पदस्थापित शिक्षकों को भी विद्यालय पहुंचने में काफी फजीहत झेलनी पड़ी.

जदयू के युवा नेता ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझाया

सूचना के बाद मौके पर पहुंची वारिसलीगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने बीडीओ के पहुंचने के बाद ही शव उठाने की मांग पर अड़े रहे. इस दौरान मुखिया प्रतिनिधि सह जदयू के युवा नेता सोनू राज के प्रयास से आक्रोशित ग्रामीणों को समझाया गया.बाद में बीडीओ के प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और पारिवारिक लाभ योजना के तहत पीड़ित परिजन को 20 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया. इसके बाद जाम समाप्त कराया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेजा गया.घटना के बाद से पीड़ित माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VISHAL KUMAR

लेखक के बारे में

By VISHAL KUMAR

VISHAL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन