रेलिंग विहीन पुलिया से गिरा टोटो, दो महिलाओं की मौत

Published by : VISHAL KUMAR Updated At : 03 May 2025 6:46 PM

विज्ञापन

नवादा न्यूज : नारदीगंज-नवादा मार्ग में भट्ट बिगहा व लक्ष्मीपुर गांव के बीच हुई घटना

विज्ञापन

नारदीगंज-नवादा मार्ग में भट्ट बिगहा व लक्ष्मीपुर गांव के बीच हुई घटना लोगों ने सड़क जाम कर मुआवजे की मांग की, आवागमन रहा बाधित हादसे में टोटो में मां के साथ रहे दो बच्चे भी जख्मी लोगों ने पुल पर रेलिंग लगाने की मांग की फोटो कैप्शन – पुल के नीचे गिरा ई रिक्शा – भीड को समझाती पुलिस प्रतिनिधि, नारदीगंज नारदीगंज-नवादा मार्ग में भट्ट बिगहा और लक्ष्मीपुर गांव के बीच में रेलिंग विहीन पुलिया से नाले में टोटो के गिरने से दो महिलाओं की मौत हो गयी. साथ ही दो बच्चे जख्मी हो गये. घटना शनिवार की दोपहर में हुई. घटना की खबर पाते ही स्वजनों में कोहराम मच गया गया. आक्रोशित लोग सड़क जाम कर मुआवजे की मांग करने लगे. सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा कर सरकारी प्रावधानों के मुताबिक सहयोग राशि देने का आश्वासन दिया. उसके बाद लोगों ने सड़क जाम हटाया. उसके बाद वाहनों का परिचालन शुरू हुआ. मृतक की पहचान नारदीगंज थाना क्षेत्र की कहुआरा पंचायत के गढ़ही निवासी उमेश यादव की 50 वर्षीय पत्नी कारी देवी व कादिरगंज थाना के अमरखी निवासी सुनील चौहान की 35 वर्षीय पत्नी धन्यवंती देवी के रूप में हुई है. वहीं, जख्मियों में सुनील चौहान का सात वर्षीय पुत्र सिद्धांत कुमार व पांच वर्षीय आर्यन कुमार शामिल हैं. बताया जाता है कि कादिरगंज थाना क्षेत्र के अमरखी निवासी सुनील चौहान की पत्नी धन्यवंती देवी, नारदीगंज थाना क्षेत्र के गढ़ही निवासी उमेश यादव की पत्नी कारी देवी समेत अन्य टोटो पर सवार होकर नवादा से नारदीगंज की ओर आ रहे थे. उस टोटो पर छह लोग सवार थे. इसी बीच लक्ष्मीपुर गांव के समीप गोखाना नाले पर बनी पुलिया पर टोटो अनियंत्रित होकर निचे गिर गया. उस पर सवार सभी लोग नाले में वाहन के साथ गिर गये. घटना की खबर मिलते ही आसपास के लोग दौड़ पड़े और तत्काल टोटो से सभी को निकाला. इस घटना में गढ़ही निवासी उमेश यादव की पत्नी कारी देवी की मौत घटनास्थल पर हो गयी. अमरखी निवासी सुनील चौहान की पत्नी धन्यवंती देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. उसके दोनों बच्चे सिद्धांत व आर्यन भी जख्मी हो गये. धन्यवंती देवी व बच्चों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारदीगंज पहुंचाया गया. लेकिन, केंद्र में कार्यरत चिकित्सक ने धन्यवंती देवी को जांचोपरांत मृत घोषित कर दिया. उसके दोनों जख्मी बच्चो का इलाज किया गया. धन्यवंती देवी मायके ननौरा पंचायत के तरौनी अपने बच्चों के साथ जा रही थी. घटना की खबर मिलते ही काफी संख्या में लोग पहुंचे और घटनास्थल पर सड़क जाम कर आवागमन को बाधित कर दिया. तकरीबन एक घंटे तक सड़क जाम रहा. दुर्घटनाग्रस्त वाहन जब्त सड़क जाम की सूचना पर एसआइ आदित्य कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे और लोगों को समझाने में लग गये. थानाध्यक्ष प्रभा कुमारी ने कहा सड़क जाम कर रहे लोगों को सरकारी प्रावधानों के मुताबिक मृतकों के आश्रित को मुआवजा देने का आश्वासन दिया. उसके बाद सड़क जाम समाप्त हुआ. उसके बाद दोनों शव को कानूनी प्रक्रिया के बाद जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिया गया है. घटना के बाद वाहन चालक भागने में सफल रहा. दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VISHAL KUMAR

लेखक के बारे में

By VISHAL KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन