नवादा: सिरदला में तीन चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
कैप्शन :- चोरी मोटरसकिल के साथ एक गिरफ्तार  | Prabhat Khabar Network

चोरी मोटरसकिल के साथ एक गिरफ्तार | Prabhat Khabar Network

नवादा पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को तीन चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ दबोचा है. गुप्त सूचना के आधार पर हुई इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मचा है.

विज्ञापन

Nawada News: सिरदला थाना पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए कांड संख्या 113/26 के वांछित अभियुक्त को तीन चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान झारखंड के हजारीबाग जिले स्थित अम्बातरी गांव निवासी गुड्डु कुमार (पिता- उपेन्द्र यादव) के रूप में हुई है.

गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई, निशानदेही पर बाइक बरामद

थानाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि पुलिस को लंबे समय से इस अभियुक्त की तलाश थी. गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया. पूछताछ के दौरान अभियुक्त की निशानदेही पर तीन चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं.

प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि तीनों बाइक अलग-अलग स्थानों से चोरी की गई थीं. बरामद वाहनों के संबंध में संबंधित थानों से संपर्क कर जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि उनके वास्तविक मालिकों की पहचान कर वाहन वापस सौंपे जा सकें.

गिरोह के अन्य सदस्यों और सुरागों की तलाश जारी

थानाध्यक्ष ने बताया कि अभियुक्त से वाहन चोरी के अन्य मामलों के संबंध में भी गहन पूछताछ की जा रही है. पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि वह किसी अंतरप्रांतीय या संगठित वाहन चोर गिरोह से जुड़ा है या नहीं. मामले में कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर आगे की छापेमारी की जा रही है.

सिरदला पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चोरों में हड़कंप व्याप्त है. पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि सेकेंड हैंड वाहन खरीदते समय कागजातों की अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें. गिरफ्तार अभियुक्त को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन