तीन लुटेरे बाइक, मोबाइल व नकदी के साथ गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
तीन लुटेरे बाइक, मोबाइल व नकदी के साथ गिरफ्तार

29 मई की रात वारिसलीगंज शहर के पटेल नगर मुहल्ला में हुई थी वारदात

विज्ञापन

वारिसलीगंज. थाना कांड संख्या 284/25 के अप्राथमिकी तीन अभियुक्तों को पुलिस ने सोमवार को फिर गिरफ्तार किया है. बताया गया कि उक्त कांड में जिले के पकरीबरावां थाना क्षेत्र के रेहुआ गांव निवासी जयनंदन यादव के पुत्र उदय कुमार व एरुरी गांव निवासी महेंद्र यादव के पुत्र जयकरण कुमार उर्फ छोटु व कौआकोल थाना क्षेत्र के मननीयातरी गांव निवासी देवनंदन यादव के पुत्र राहुल कुमार को पुलिस ने वारिसलीगंज बाइपास स्थित सिमरी हनुमान मंदिर के पास से गिरफ्तार किया. गिरफ्तार तीनों अपराधियों के पास से तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन, एक लूटी गयी बाइक व एक कांड में प्रयुक्त बाइक व 7700 रुपये नकद बरामद किये गये. पुलिसिया पूछताछ में गिरफ्तार अपराधियों ने लूटकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. गिरफ्तार लुटेरों को पुलिस ने मंगलवार को जेल भेज दिया. बताया गया कि चार दिन पहले शुक्रवार को भी इसी लूटकांड में एक किशोर के अलावा वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के बाघीबरडीहा पंचायत स्थित अब्दालपुर गांव निवासी अजय यादव के पुत्र रुदल कुमार व किशोरी यादव के पुत्र सुभाष कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया था. गौरतलब है कि 13 दिन पहले 29 मई 2025 की रात वारिसलीगंज शहर के पटेल नगर मुहल्ला वार्ड संख्या-22 निवासी स्वर्गीय मुनेश्वर प्रसाद के पुत्र विरेंद्र प्रसाद से वारिसलीगंज-पकरीबरावां पथ स्थित मीरबिगहा ईंट-भट्ठे के पास लूट को अंजाम दिया गया था. उक्त लूट में दो बाइक पर सवार तीन-चार लोग पकरीबरावां से लौट रहे विरेंद्र प्रसाद से बाइक, पास रहे नकदी 50 हजार रुपये व एक कीमती स्मार्ट फोन लूटा गया था. इसकी लिखित शिकायत विरेंद्र ने स्थानीय थाने में की थी. इस मामले की गंभीरता को लेते हुए पुलिस ने जांच टीम बनाकर कार्रवाई शुरू की और सफलता मिली. इस मामले में पकरीबरावां एसडीपीओ महेश चौधरी व थानाध्यक्ष रुपेश कुमार ने बताया कि लूट किये गये नकदी रुपये की बरामदगी व अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Panchdev Kumar

लेखक के बारे में

By Panchdev Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन