नीट यूजी की परीक्षा के लिए बनाये गये तीन परीक्षा सेंटर

Nawada news. नीट यूजी-2025 परीक्षा के सफल संचालन के लिए डीएम के निर्देशन में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है. जिला मुख्यालय में तीन परीक्षा सेंटर बनाये गये हैं. रविवार चार मई को दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक परीक्षा का संचालन होगा.
11 बजे से परीक्षा सेंटर में मिलेगा प्रवेश, सुरक्षा व विधि व्यवस्था के लिए बेहतर इंतजाम
डीएम ने बैठक में सभी सीएस व अधिकारियों को दिये कड़े निर्देशफोटो
कैप्शन- बैठक का संचालन करते अधिकारी.– बैठक में मौजूद अधिकारी.
प्रतिनिधि, नवादा कार्यालयनीट यूजी-2025 परीक्षा के सफल संचालन के लिए डीएम के निर्देशन में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है. जिला मुख्यालय में तीन परीक्षा सेंटर बनाये गये हैं. रविवार चार मई को दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक परीक्षा का संचालन होगा. लेकिन, इसके लिए सुबह 11 बजे से ही परीक्षा सेंटर में प्रवेश दिलाया जायेगा. दोपहर 1:30 बजे तक ही सेंटर में परीक्षार्थियों को प्रवेश मिलेगा. डीएम रवि प्रकाश की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में हुई बैठक में नीट की परीक्षा के शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित संचालन के लिए परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, परिवहन सुविधा एवं अन्य मूलभूत आवश्यकताओं की समीक्षा की गयी. डीएम ने संबंधित सभी पदाधिकारियों को परीक्षा के सफल संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये.इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
नवादा जिले के तीन केंद्रों इंजीनियरिंग कॉलेज नवादा, कन्हाई इंटर स्कूल एवं कन्हाई लाल साहू कॉलेज नवादा में नीट की परीक्षा आयोजित की जाएगी. सभी केंद्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी एवं नोडल पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है. परीक्षा संचालन एवं मॉनीटरिंग के लिए जिला स्तर पर एक विशेष टीम का गठन किया गया है, जो परीक्षा तिथि को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष से कार्य करेगी. राज्य नोडल पदाधिकारी के रूप में भागीरथ झा, निदेशक को तथा सीटी कोऑर्डिनेटर के रूप में प्राचार्य, जवाहर नवोदय विद्यालय, रेवार डॉ. रामानंद तिवारी को नियुक्त किया गया है. डीएम ने बताया कि परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर 01:30 बजे तक प्रवेश दिया जायेगा. इसके पश्चात मुख्य द्वार बंद कर दिया जायेगा और किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा.
कंट्रोल रूम रहेगा सक्रिय
परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण वातावरण सुनिश्चित करने हेतु सभी आवश्यक सुरक्षा प्रबंधों के निर्देश दिये. इनमें पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, विद्युत एवं पेयजल व्यवस्था, अग्निशमन वाहन की उपलब्धता, यातायात नियंत्रण आदि शामिल हैं. साथ ही, परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की सख्त निगरानी और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिये गये. समाहरणालय नवादा में नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है, जिसका दूरभाष संख्या 06324-212261 है. नियंत्रण कक्ष के वरीय पदाधिकारी को प्रतिनियुक्त किया गया है.लगाया जायेगा जैमर, गेट पर होगी जांच
महिला एवं पुरुष परीक्षार्थियों की तलाशी महिला एवं पुरुष गार्ड करेंगे. एनटीए द्वारा अधिकृत एजेंसियों के माध्यम से सीसीटीवी, जैमर, बायोमैट्रिक जांच, फ्रिस्किंग एवं वीडियोग्राफी की व्यवस्था सुनिश्चित की गयी है. सदर एसडीओ ने परीक्षा केंद्र की 200 मीटर की परिधि में बीएनएसएस की धारा-163 लागू कराने के निर्देश दिये गये हैं. सभी अधिकारियों को भ्रमणशील रहकर विधि-व्यवस्था बनाए रखने एवं परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त रूप से संपन्न कराने की जिम्मेदारी दी गयी. डीएम ने सभी अधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों का गंभीरतापूर्वक एवं ईमानदारी से निर्वहन करने को कहा, ताकि जिले में नीट (यूजी) 2025 परीक्षा पूरी पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ संपन्न हो सके. बैठक में संबंधित अधिकारी मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




