पकरीबरावां के दिऔरा में करेंट से एक की मौत
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

पत्नी तीज के लिए कर रही थी तैयारी, इधर मौत की मिली खबर
विज्ञापन
पकरीबरावां.
थाना क्षेत्र के दिऔरा गांव में एक बहुत ही हृदय विदारक घटना सामने आयी है. इसे सुनकर हर किसी का दिल दहल गया. बताया जाता है कि शुक्रवार की देर शाम को दिऔरा गांव के हरिचरण शर्मा अपने खेत की ओर जा रहे थे, तभी विद्युत प्रवाहित तार किसान पर गिर गया. इससे घटना स्थल पर ही वह बुरी तरह झुलस गया. जिसे लोगों के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पकरीबरावां लाया गया, जहां बेहतर इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल नवादा भेज दिया. इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. इधर, घटना की खबर जैसे ही मृतक की पत्नी को मिली पत्नी के करुण चीत्कार से गांव का माहौल गमगीन हो गया. हर कोई इस मनहूस घड़ी को कोसते दिखाई दिये. बताया जाता है कि जिस वक्त किसान को विद्युत करेंट लगा, उस वक्त उसकी पत्नी अपने घर में अपने सुहाग की रक्षा के लिए तीज व्रत करने जा रही थी. घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है. हर कोई शोकाकुल परिजन को ढांढ़स बंधाने में लगे हुए हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










