कौआकोल के पिकनिकस्पॉट पर रहा मेले-सा नजारा

Updated:
विज्ञापन
कौआकोल के पिकनिकस्पॉट पर रहा मेले-सा नजारा

NAWADA NEWS.बुधवार की रात 12 बजते ही नये साल 2026 का आगाज और बीते साल 2025 की विदाई का संगम हुआ. साथ ही बधाई का सिलसिला भी शुरू हो गया.

विज्ञापन

फोटो कैप्शन :- पिकनिक मनाने जेपी चट्टान स्थल जाते सैलानी प्रतिनिधि, कौआकोल बुधवार की रात 12 बजते ही नये साल 2026 का आगाज और बीते साल 2025 की विदाई का संगम हुआ. साथ ही बधाई का सिलसिला भी शुरू हो गया, गुरुवार की सुबह से प्रखंड के विभिन्न प्रसिद्ध पिकनिक स्पॉटों जैसे मछन्दरा, जेपी चट्टान, सोखोदेवरा आश्रम, कपसिया कोलवा, भोरमबाग के महादेव मंठ, बोलता पहाड़, पचंबा के पिछरी-हदहदवा, ताराकोल डैम, जिले के गायघाट सीमा पर अवस्थित भगवान महावीर के जन्मस्थली आदि जगहों पर जाकर लोगों ने नये साल का जश्न मनाया है. इस दौरान लोगों ने स्वरूचि भोजन बनाकर व पिकनिक का आनंद उठाकर खूब मस्ती की और एक दूसरे को नये साल की बधाई दी है. हर किसी ने नये साल का जश्न पूरे जोश के साथ मनाया है. बच्चों, युवाओं व महिलाओं में सर्वाधिक उत्साह देखा गया. सोशल साइट पर भी नव वर्ष की बधाई देने का सिलसिला बुधवार की देर रात से ही शुरु हो गया था. फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, इ-मेल के जरिए एवं मोबाइल से एसएमएस के जरिये भी लोगों ने एक -दूसरे को नव वर्ष की बधाई दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vishal Kumar

लेखक के बारे में

By Vishal Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन