चोरों ने ब्लेड मार महिला की मंगलसूत्र की चोरी
Author Vishal kumar
Updated:
विज्ञापन

नगर थाना क्षेत्र के समाहरणालय भवन के मुख्य गेट के समीप हुई घटना
विज्ञापन
नवादा कार्यालय.
नगर थाना क्षेत्र के समाहरणालय भवन के मुख्य गेट से चंद कदम दूर नवादा जिले की पहचान प्रजातंत्र द्वार पर एक महिला से चोरों ने ब्लेड मार कर मंगलसूत्र की चोरी कर ली. घटना के बाद कादिरगंज थाना क्षेत्र के हेमजाचक गांव निवासी संदीप कुमार की पत्नी सोनी कुमारी नामक पीड़ित महिला ने नगर थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. आवेदन के अनुसार पीड़ित महिला अपने घर से खरीदारी करने के लिए पति के साथ नवादा बाजार आयी थी. प्रजातंत्र द्वार चौक पर अज्ञात चोरों ने उसके पास रहे बैग मे ब्लेड मार कर 10 हजार रुपये और मंगलसूत्र की चोरी कर ली. पीड़ित महिला से प्राप्त शिकायत के आलोक में नगर थाने की पुलिस ने कांड संख्या 445/25 दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गयी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










