ePaper

दो मामलों में महिला समेत पांच धंधेबाज गिरफ्तार

Updated at : 10 Jun 2025 7:05 PM (IST)
विज्ञापन
दो मामलों में महिला समेत पांच धंधेबाज गिरफ्तार

महसई मुहल्ले में पुलिस ने की कार्रवाई

विज्ञापन

रजौली. थाना क्षेत्र के महसई मुहल्ले से पुलिस ने शराब निर्माण व बिक्री में जुटी एक महिला को 10 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि छापेमारी के दौरान सुमन देवी के घर से 10 लीटर महुआ शराब, 60 लीटर तैयार जावा महुआ शराब व शराब निर्माण में उपयोग होने वाले मिट्टी और एल्यूमीनियम के बर्तन बरामद किया गया. इसके बाद सुमन देवी को गिरफ्तार कर लिया गया. वहीं, दूसरी ओर थानाध्यक्ष ने छापेमारी कर 17 लीटर शराब के साथ चार शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार शराब तस्करों में पार रजौली निवासी स्व. सुरेश चौधरी के पुत्र छोटू कुमार, नीमाटांड़ निवासी स्व. प्रभु मांझी के पुत्र विजय मांझी, जगदीश मार्केट निवासी महेंद्र दास के पुत्र नीरज कुमार व भुसडी गांव निवासी स्व. मोती राजवंशी के पुत्र दिनेश राजवंशी शामिल है. गिरफ्तार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. वहीं, मंगलवार को महिला समेत पांचों शराब धंधेबाजों को स्वास्थ्य जांच के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KR MANISH DEV

लेखक के बारे में

By KR MANISH DEV

KR MANISH DEV is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन