प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में नवादा के खिलाड़ियों का जलवा

Updated:
विज्ञापन
प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में नवादा के खिलाड़ियों का जलवा

शतरंज में बने विजेता तो खो-खो में उपविजेता

विज्ञापन

नवादा कार्यालय. मगध प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में नवादा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन रहा. गुरुवार को गयाजी में आयोजित प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. शतरंज और खो-खो की प्रतियोगिता में जिले के स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. शतरंज की प्रतियोगिता में जिज्ञासा देव ने विजेता बनकर स्टेट प्रतियोगिता के लिए चुनी गयी. अंडर 14 के प्रतियोगिता में जिज्ञासा ने गया जी के खिलाड़ी को पराजित किया. कोच रवि कुमार ने बताया कि जिला से आराध्या और जिज्ञासा ने हिस्सा लिया था, जिसमें जिज्ञासा ने प्रथम गोल्ड मेडल जीता. जिज्ञासा देव मॉडर्न इंग्लिश स्कूल की विद्यार्थी हैं उनके पिता आनंद देव कुमार ने उनकी सफलता पर बधाई दी. खो-खो की प्रतियोगिता में अकबरपुर प्रखंड के तेलबतरो स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया. अंडर-19 प्रतियोगिता में जिला की टीम उपविजेता बनी. कोच राजीव कुमार ने बताया कि प्रियांशु, सोनम, पूनम, अनीशा, रानी, स्वीटी, संजना, शालू, खुशबू आदि ने शानदार प्रदर्शन किया लेकिन गया जी की टीम से अंततः फाइनल मैच में पराजित होकर उपविजेता बनी. विजेता टीम के खिलाड़ियों को स्टेट की प्रतियोगिता के लिए चयनित कर लिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vishal Kumar

लेखक के बारे में

By Vishal Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन