छठ महापर्व की तैयारी शुरू: नगर परिषद घाटों की सफाई में जुटी

Updated:
विज्ञापन
छठ महापर्व की तैयारी शुरू: नगर परिषद घाटों की सफाई में जुटी

NAWADA NEWS.नवादा शहर में छठ महापर्व को लेकर तैयारी शुरू हो गयी है. नगर परिषद ने श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए घाटों और नदियों की सफाई अभियान की शुरुआत कर दी है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, नवादा नगर नवादा शहर में छठ महापर्व को लेकर तैयारी शुरू हो गयी है. नगर परिषद ने श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए घाटों और नदियों की सफाई अभियान की शुरुआत कर दी है. सोमवार से नगर परिषद के सफाईकर्मी घाटों पर जुट गये हैं और गाद, झाड़ियों और प्लास्टिक कचरे की सफाई में लगे हुए हैं. संजय साव ने कहा कि इस बार नदियों में पर्याप्त जलस्तर रहने के कारण नगर परिषद को पूर्व तैयारी के तहत सफाई कार्य पहले से ही शुरू करनी पड़ी है. सबसे पहले मिर्जापुर स्थित सूर्य मंदिर खुरी नदी घाट की सफाई शुरू की गयी है. सफाई अभियान में नप के कर्मी लगाये गये हैं, जो नदी की तलहटी से गाद निकालने और किनारों पर जमा कचरे को हटाने का काम कर रहे हैं. नगर परिषद के अधिकारियों ने बताया कि आने वाले दिनों में शहर के सभी प्रमुख घाटों की चरणबद्ध तरीके से सफाई की जायेगी, ताकि छठ व्रतियों को पूजा-पाठ के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो. साथ ही नालों की सफाई और पानी की निकासी की व्यवस्था भी की जा रही है, जिससे घाटों पर जलजमाव की समस्या न उत्पन्न हो. छठ महापर्व को लेकर शहर में धार्मिक और उत्सव का माहौल बनने लगा है. श्रद्धालु घाटों पर सफाई होते देख प्रसन्न हैं और नगर परिषद की पहल की सराहना कर रहे हैं. परिषद ने लोगों से भी स्वच्छता बनाये रखने में सहयोग की अपील की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vishal Kumar

लेखक के बारे में

By Vishal Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन