इंटर विद्यालय ओहारी में माॅक ड्रिल का किया गया आयोजन
Published by : VISHAL KUMAR Updated At : 10 May 2025 8:29 PM
Nawada news. र्डर पर तनाव के मद्देनजर इंटर विद्यालय ओहारी में शिक्षकों व बच्चों को विकट परिस्थितियों से बचाने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया.
कैप्शन माॅक ड्रिल में शामिल बच्चे. प्रतिनिधि, रोह बॉर्डर पर तनाव के मद्देनजर इंटर विद्यालय ओहारी में शिक्षकों व बच्चों को विकट परिस्थितियों से बचाने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया. इसमें भारी प्रधानाध्यापक डॉ नागेंद्र उपाध्याय ने कहा कि भारतीय सैनिकों द्वारा पाकिस्तान में पोषित नौ आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया गया, यह उन 26 शहीद भारतीयों के प्रति श्रद्धांजलि है, जिन्हें पहलगाम में आतंकियों ने मार दिया था. पाकिस्तान एक आतंकी देश है, जहां धर्म के नाम पर सिर्फ नफ़रत, हिंसा और जिहाद की बात सिखायी जाती है. पाकिस्तान के आतंकियों द्वारा कभी कहीं भी बिना किसी नियम कानून के भारतीय नागरिकों पर हमला किया जा सकता है. ऐसी स्थिति से निबटने के लिए हमें सतर्क रहकर स्वयं एवं लोगों की सुरक्षा के वास्ते तत्पर रहने की आवश्यकता है. हमलोग किसी भी धार्मिक, जातिवाद, वर्गवाद के मामले में फैलाये गये भ्रामक दुष्प्रचार का हिस्सा न बनें. राष्ट्रभक्ति ही हमारा धर्म हो. हमले की स्थिति में बंकर, आश्रय स्थल और सुरक्षित स्थान पर चले जायें. आपदा प्रबंधन योजना बनाकर सुरक्षा पहुंचाना चाहिए. संचार माध्यमों का प्रयोग करके सेना, स्थानीय प्रशासन, अस्पताल की मदद लेनी चाहिए.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










