नवादा न्यूज : ट्रक बैक करने के दौरान चालक ने खलासी को कुचला, मौत

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 08 Sep 2024 9:56 PM

विज्ञापन

नवादा न्यूज: नरहट थाना क्षेत्र के गारोबिगहा में हुआ हादसा

विज्ञापन

नरहट़ थाना क्षेत्र के गारो बिगहा में रविवार को ट्रक चालक ने गाड़ी बैक करने के दौरान खलासी को कुचल दिया. इससे खलासी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गयी. परिजनों में कोहराम मच गया. जानकारी के अनुसार, ट्रक पर लदे धूस को गिराने के लिए चालक गाड़ी को पीछे कर रहा था. घटना की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया है. वहीं, ट्रक चालक दुर्घटना के बाद गाड़ी छोड़कर फरार हो गया. नरहट थानाध्यक्ष उमाशंकर सिंह ने बताया कि इस दुर्घटना में नवादा जिले के नारदीगंज थानाक्षेत्र के कुझा गांव निवासी रामस्वरूप यादव के पुत्र भूषण यादव की मौत हो गयी है. वह उसी ट्रक पर खलासी का काम करता था. उन्होंने बताया कि चालक झारखंड से ट्रक में धूस लादकर लाया था, जो गारोबिगहा स्थित स्कूल के पास गिरा रहा था. जब ट्रक को चालक पीछे कर रहा था, तभी अचानक खलासी भूषण यादव ट्रक के चपेट में आ गया. बताया जाता है कि ट्रक पीछे की ओर ढूल रहा था, तो खलाशी चक्का के पास ईंट रखा रहा था, तभी ट्रक सिर पर चढ़ गया. जिससे उसकी घटनास्थल पर हीं मौत हो गयी. इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष उमाशंकर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है. इस दुर्घटना के बाद ट्रक चालक गाड़ी को छोड़कर फरार हो गया है. इसके बाद ट्रक को जब्त कर लिया गया है. बहरहाल पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन