सड़क दुर्घटना में बाइक सवार किशोर की मौत

Updated:
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में बाइक सवार किशोर की मौत

NAWADA NEWS.प्रखंड क्षेत्र का कौआकोल-रोह मुख्य पथ पर केवाली मोड़ के पास बुधवार को सड़क दुर्घटना में एक 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार कौआकोल- रोह मुख्य पथ पर ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में बाइक सवार किशोर की मौत हो गयी.

विज्ञापन

कौआकोल. प्रखंड क्षेत्र का कौआकोल-रोह मुख्य पथ पर केवाली मोड़ के पास बुधवार को सड़क दुर्घटना में एक 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार कौआकोल- रोह मुख्य पथ पर ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में बाइक सवार किशोर की मौत हो गयी. जबकि उसके साथ दो अन्य बाइक सवार युवक भी मामूली रूप से घायल हो गये. मृत किशोर की पहचान मंझिला पंचायत के भलुआही गांव निवासी मोहम्मद साजिद अंसारी के 16 वर्षीय पुत्र इरशाद अंसारी के रूप में की गयी है. घटना की खबर पहुंचते गांव में कोहराम मच गया है. वहीं मृत किशोर के परिजन लोगों का रो रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vishal Kumar

लेखक के बारे में

By Vishal Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन