जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागी हुए सम्मानित

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 Sep 2024 5:49 PM

विज्ञापन

सफल प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

विज्ञापन

काशीचक. जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिता 2024-25 में सफल प्रतिभागियों को इंटर विद्यालय चंडीनावां में सम्मानित किया गया. प्रधानाध्यापक विनय कुमार ने मेडल, प्रमाणपत्र व विजयी कप देकर सम्मानित किया. विनय कुमार ने कहा कि विगत दो से चार सितंबर को नवादा स्थित हरिश्चंद्र स्टेडियम में जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिता आयोजित की गयी थी. इसमें अंडर-19 वॉलीबाल प्रतियोगिता में इंटर विद्यालय चंडीनावां के छात्रों की टीम ने सफलता प्राप्त की. उक्त टीम में सत्यम कुमार, कार्तिक कुमार, ऋतुराज, सुमन कुमार देव, प्रिंस कुमार, सत्यम देव, शिवराज कुमार व उत्तम कुमार शामिल थे. अब ये प्रतिभागी निर्धारित तिथि को पटना में आयोजित राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेंगे. उन्होने सफल प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि गांव-देहात के मैदान से निकले नौनिहाल प्रदेश स्तर पर सफलता का परचम लहरा कर विद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं. यह गर्व की बात है. इस मौके पर खेल शिक्षक प्रेम कुमार, पुस्तकाल्याध्य्क्ष डाॅ वेद प्रकाश, शिक्षक रामानंद कुमार, मुकेश कुमार, अमरेंद्र कुमार, अरविंद कुमार मिश्रा, शशांक कुमार समेत छात्र-छात्राएं मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन