तीन लाख 20 हजार रुपये की छिनतई
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

उचक्कों ने रुपये से भरा थैला उड़ाया
विज्ञापन
उचक्कों ने रुपये से भरा थैला उड़ाया
हिसुआ. स्थानीय थाना क्षेत्र के हिसुआ-राजगीर एनएच 82 स्थित बजरा मोड़ पर उचक्कों ने बजरा गांव निवासी रंजीत कुमार सिंह का रुपये से भरा थैला उड़ा लिया. थैले में तीन लाख 20 हजार रुपये थे. रंजीत कुमार सिंह ने हिसुआ-राजगीर रोड स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से पैसे की निकासी की थी. रुपये को थैले में रख टोटो पर सवार होकर गांव बजरा जा रहे थे. बजरा मोड़ पर टोटो से उतरने के बाद बाइक सवार दो उचक्के उनसे थैले छीन कर फरार हो गये. उचक्के अपाचे बाइक पर सवार थे. रंजीत कुमार सिंह ने अज्ञात दो उचक्कों पर थाने में केस दर्ज कराया है. रंजीत कुमार सिंह और अनुज सिंह ने बताया कि रंजीत कुमार सिंह स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से रुपये की निकासी कर थैले में लेकर अपना गांव बजरा जा रहे थे. बजरा मोड़ पर टोटो से उतरने के बाद टोटो वाले को किराया देने के दरम्यान दो उचक्के तेजी से ब्लू रंग की अपाचे बाइक से आये और रुपये से भरे थैले लेकर हिसुआ की ओर भाग निकले. दोनों उचक्के उनका पीछा हिसुआ से कर रहे थे. बजरा मोड़ पर टोटो रुकने पर उचक्कों ने बाइक को हिसुआ की ओर मोड़ा और पीछे बैठा उचक्का रुपये से भरे थैले को छीन लिया. इस बाबत एसआइ धनवीर कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










