जिले में एनडीए की बड़ी जीत पर बधाइयों की बौछार, सोशल मीडिया पर छाया जश्न

Updated:
विज्ञापन
जिले में एनडीए की बड़ी जीत पर बधाइयों की बौछार, सोशल मीडिया पर छाया जश्न

NAWADA NEWS.बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आते ही जिले में एनडीए की प्रचंड जीत को लेकर सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया. सुबह से ही फेसबुक, वाट्सएप, इंस्टाग्राम और एक्स (ट्विटर) पर शुभकामनाओं, पोस्ट और मेम्स की भरमार दिखायी दी.

विज्ञापन

लाइव वीडियो बनाकर कार्यकर्ताओं ने जश्न की झलकियां साझा कीं. प्रतिनिधि, नवादा नगर बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आते ही जिले में एनडीए की प्रचंड जीत को लेकर सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया. सुबह से ही फेसबुक, वाट्सएप, इंस्टाग्राम और एक्स (ट्विटर) पर शुभकामनाओं, पोस्ट और मेम्स की भरमार दिखायी दी. समर्थकों ने अपनी-अपनी शैली में जीत का उत्सव मनाते हुए विजयी प्रत्याशियों को बधाई संदेश भेजे. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर एनडीए समर्थकों का जोश देखने लायक रहा. कई जगह लाइव वीडियो बनाकर कार्यकर्ताओं ने जश्न की झलकियां साझा कीं. वहीं, कुछ लोगों ने रंग–बिरंगे पोस्टर और क्रिएटिव डिजाइन बनाकर जीत को ऐतिहासिक बताने की कोशिश की. सुबह से शुरू हुआ यह ऑनलाइन उत्साह देर शाम तक जारी रहा. वहीं, समर्थकों ने विपक्षी दलों पर मजाकिया लहजे में कटाक्ष करने का मौका भी नहीं छोड़ा. परिणामों के साथ ही जिले में मीम्स की बाढ़ आ गयी. कई यूजर्स ने हास्य और व्यंग्य के सहारे विपक्ष की हार पर चुटकी लेते हुए माहौल को हल्का-फुल्का बनाया. इन मजाकिया पोस्टों पर भी जमकर लाइक, कमेंट और शेयर होते रहे. जिले में एनडीए की बड़ी बढ़त ने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा दिया है. राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, सोशल मीडिया पर दिख रहा यह उत्साह आने वाले दिनों में राजनीतिक चर्चाओं को और तेज करेगा. कुल मिलाकर, नतीजों के दिन जिले का डिजिटल माहौल पूरी तरह चुनावी जश्न में डूबा रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vishal Kumar

लेखक के बारे में

By Vishal Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन