शिव मंदिरों में जलाभिषेक कर भक्तों ने मांगी सुख-समृद्धि

Updated at : 29 Jul 2024 4:57 PM (IST)
विज्ञापन
शिव मंदिरों में जलाभिषेक कर भक्तों ने मांगी सुख-समृद्धि

मंदिर में जलाभिषेक के लिए पहुंचे श्रद्धालु.

विज्ञापन

अकबरपुर.

सावन के दूसरी सोमवार को लेकर अकबरपुर प्रखंड के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. भक्तों ने पूजा-अर्चना कर जलाभिषेक किया. सुबह से ही शिवभक्तों का पहुंचना शुरू हो गया था. शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के शिवालयों में शिव भक्तों का तांता लगा रहा. श्रद्धालुओं ने भोले शंकर पर फल, फूल, नैवेद्य, भांग, धथुरा, बेलपत्र चढ़ाकर पूजा-अर्चना की. इसके बाद शिवलिंग पर जलाभिषेक कर परिवार के लिए मंगल कामना की. इस दौरान हर-हर महादेव के जयघोष से मंदिर परिसर गूंज उठा. फतेहपुर शिव मंदिर, कन्नौज शिव मंदिर अकबरपुर, नेमदारगंज शिव मंदिर, माखर शिव मंदिर, पचरुखी शिव मंदिर समेत ग्रामीण क्षेत्र के शिवालयों में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की. कई शिव मंदिरों में रूद्राभिषेक कराया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन