नवादा: वारिसलीगंज के शाहपुर में सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल का शुभारंभ, आधुनिक शिक्षा की ओर बढ़ा कदम

Author Bipin kumar|Edited by Vivek Ranjan
Updated:
विज्ञापन
कार्यक्रम में मौजूद अतिथि | Prabhat Khabar Network

कार्यक्रम में मौजूद अतिथि | Prabhat Khabar Network

नवादा के वारिसलीगंज प्रखंड में सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल का उद्घाटन हो गया है। यह स्कूल विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाएं और बेहतर शैक्षणिक माहौल प्रदान करेगा। राज्य सरकार की पहल के तहत यह मॉडल स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में एक नया अध्याय लिखेगा।

विज्ञापन

Nawada News: वारिसलीगंज प्रखंड क्षेत्र के रामफल सिंह इंटर विद्यालय शाहपुर परिसर में रविवार को सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल का समारोहपूर्वक उद्घाटन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर विद्यालय के नए स्वरूप की शुरुआत की.

राज्य सरकार की पहल के तहत सूबे के सभी प्रखंडों में एक-एक मॉडल स्कूल की श्रृंखला का शुभारंभ किया जा रहा है. इसी क्रम में शाहपुर स्थित विद्यालय में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया.

स्वागत गीत से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

समारोह की शुरुआत छात्राओं द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत से हुई. विद्यालय के प्रधान सुदर्शन कुमार ने मुख्य अतिथियों का अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया.

उन्होंने कहा कि मॉडल स्कूल के माध्यम से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा.

स्काउट-गाइड की प्रस्तुति रही आकर्षण का केंद्र

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भारत स्काउट एवं गाइड की कलर पार्टी रही. स्काउट-गाइड की छात्राओं अस्मिता, खुशी और मोनिका ने अतिथियों का चंदन तिलक लगाकर स्वागत किया.

इस दौरान छात्राओं के अनुशासन और प्रस्तुति की अतिथियों ने सराहना की.

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में भूमि सुधार उप समाहर्ता गौरव कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कुणाल किशोर, शिक्षाविद गोविंद जी तिवारी, मुखिया राज कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, छात्र, अभिभावक और स्थानीय लोग उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें: बंटी यादव मर्डर केस: पीड़ित परिवार से मिले खेसारी लाल यादव, बोले- पुलिस असली तस्करों को नहीं पकड़ पाती


विज्ञापन
Bipin Kumar

लेखक के बारे में

By Bipin Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन